Kangana Ranaut के साथ हुए थप्पड़कांड पर बोलीं स्वरा भास्कर, कहा- 'थप्पड़ ही पड़ा है कम से कम जिंदा तो..'

Swara Bhaskar on Kangana Ranaut Being Slapped: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ हुए थप्पड़कांड के बाद अब उनकी पक्की दुश्मन कही जाने वालीं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी रिएक्ट किया है। हालांकि स्वरा के इस रिएक्शन ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। यहां उनके बयान पर एक नजर डालते हैं।

Swara Bhaskar on Kangana Ranaut Being Slapped: कंगना रनौत और स्वरा भास्कर की दुश्मनी काफी पुरानी है। दोनों एक दूजे को बिल्कुल पसंद नहीं करते और अक्सर निशाना साधते नजर आते हैं। हालांकि कंगना रनौत के साथ हुए थप्पड़कांड के बाद उनके कई दुश्मनों ने भी उनका साथ दिया है। इस लिस्ट में करण जौहर से लेकर अध्ययन सुमन का भी नाम शामिल है। हालांकि अब उनकी पक्की दुश्मन कही जाने वालीं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी कंगना के साथ हुए इस विवाद पर रिएक्ट किया है। हालांकि स्वरा के इस रिएक्शन ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। स्वरा ने कंगना के साथ हुई इस हिंसा को गलत ठहराने की जगह इसे जस्टिफाई करने का काम किया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में पत्रकार फरीदून शहरयार को एक ऑनलाइन इंटरव्यू दिया है।

End of Feed