बॉलीवुड

Sushmita Sen ने बेटी रेनी पर लुटाया प्यार, खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की बेटी रेनी आज 25 साल की हो गई है। एक्ट्रेस ने बेटी को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। एक्ट्रेस ने बेटी के साथ कई तस्वीरें शेयर की है। इन फोटो में सुष्मिता अपनी बेटी पर जमकर प्यार लुटाते नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने रेनी के लिए प्यार भरा पोस्ट भी लिखा है।

Image

Sushmita Sen and Rimi Sen (credit Pic: Instagram)

Sushmita Sen penned Emotional note for Daughter Renee Sen: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपनी बड़ी बेटी रेनी सेन को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। एक्ट्रेस ने बेटी के साथ इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में सुष्मिता और उनकी बेटी के बीच में स्पेशल बॉन्डिंग दिखाई दे रही हैं। सुष्मिता ने साल 2000 में रेनी को गोद लिया था। उसके 10 साल बाद दूसरी बेटी अलीशा को गोद लिया था। एक्ट्रेस ने बेटी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा मेरे पहले प्यार को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां। ये भी पढ़ें- दादा Rishi Kapoor से मिलता है Raha का चेहरा, एक्टर के बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं बेटी रिद्धिमा कपूर

सुष्मिता ने अपने पोस्ट में बेटी रेनी को पहले नजर का प्यार बताया। उन्होंने कहा कि मेरे दिल में हमेशा ये गाना बजता रहेगा। तुम्हें लेकर आना और तुम्हारें मुंह से मां शब्द सुनने का बेसब्री से इंतजार था। मैं भगवान से शुक्रिया कहना चाहती हूं कि उन्होंने मुझे ये गिफ्ट दिया। तुम अनमोल हो। मुझे तुम पर और तुम्हारी सभी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है। ये तो अभी शुरुआत है। इन फोटो में सुष्मिता अपनी बेटी पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने पोस्ट में रेनी के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थी।

सुष्मिता ने बेटी रेनी पर लुटाया प्यार

मां के पोस्ट पर रेनी ने कमेंट करते हुए लिखा, आप भगवान का सबसे बड़ा आशीर्वाद हो मां। आपका इस जादुई जीवन के लिए बहुत शुक्रिया। सुष्मिता अपनी बेटियों से बहुत प्यार करती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी बेटियों के साथ इवेंट में नजर आती हैं। एक्ट्रेस की बेटी रेनी साल 2021 में शॉर्ट फिल्म सुट्टे बाज में नजर आई थीं। वहीं, सुष्मिता सेन के वर्क फ्रंट की बात करें को एक्ट्रेस आखिरी बार आर्या 3 में नजर आई थी। फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया था।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article