बॉलीवुड

दादा Rishi Kapoor से मिलता है Raha का चेहरा, एक्टर के बर्थ एनिवसरी पर भावुक हुईं बेटी रिद्धिमा कपूर

Rishi Kapoor Birth Anniversary: ऋषि कपूर की आज 72वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इसी मौके पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए रिद्धिमा कपूर काफी ज्यादा भावुक हो गई है। आइए जानते हैं कि रिद्धिमा कपूर ने इस मौके पर क्या कहा है।

Image

Rishi Kapoor

Rishi Kapoor Birth Anniversary: ऋषि कपूर की आज 72वीं बर्थ एनिवर्सरी है। एक्टर को दुनिया से अलविदा कहे 4 साल हो गए हैं। आज एक्टर की बर्थ एनिवर्सरी पर सभी उनको याद कर रहे हैं। इसी मौके पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए रिद्धिमा कपूर काफी ज्यादा भावुक हो गई है। नम आंखों से रिद्धिमा कपूर ने अपने पिता के लिए एक प्यारा सा नोट शेयर किया है। आइए जानते हैं कि रिद्धिमा कपूर ने अपने पिता के लिए क्या लिखा है।

रिद्धिमा कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पुरानी तस्वीर में ऋषि कपूर अपनी बेटी की बेटी यानी अपनी पोती संग नजर आ रहे हैं। इस फोटो में नजर आ रहा है कि छोटी सी समारा और नाना ऋषि कपूर टेबल पर रखे बर्थडे केक की तरफ देख रहे हैं।

हर पल हमेशा संजोकर रखूंगी

पोस्ट शेयर करते हुए रिद्धिमा कपूर ने कहा कि अलिया की बेटी राहा ऋषि कपूर से मिलती-जुलती है। रिद्धिमा कपूर ने उनके लिए उनका प्यार हर बितते दिन के साथ और ज्यादा गहरा होता जा रहा है। साथ ही उन्होंने लिखा-हैप्पी बर्थडे पापा। उनका कहा है कि काश पापा समारा और राहा के साथ कुछ पल बिता पाते। उन्होंने कहा बेबी राहा बहुत प्यारी है। राहा आपकी छोटी सी झलक है। उन्होंने आगे लिखा- हम जो पल बिताया मैं उन्हें हमेशा संजोकर रखूंगी।

कब हुई थी एक्टर की मौत

नीतू कपूर ने भी इस मौके पर अपने पति की तस्वीर शेयर की है और उन्हें याद किया है। नीतू कपूर ने जो फोटो शेयर की है उस फोटो में नीतू, ऋषि कपूर के अलावा रिद्धिमा कपूर और उनकी बेटी नजर आ रही है। बता दें ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को हुआ था। एक्टर ने 30 अप्रैल, 2020 को अंतिम सांस ली थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article