Shweta Reacts to Disha Salian's Probe: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बड़ी बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) अक्सर चर्चा में रहती हैं। श्वेता लंबे समय से अपने भाई सुशांत के लिए न्याय की मांग कर रही हैं। दिशा सालियान की मौत के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट के हालिया आदेश के बाद श्वेता ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने इस पूरे मामले को उम्मीद जगाने वाला बताया और कहा कि उन्हें विश्वास है कि आखिरकार सच सामने आएगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Mirzapur The Movie First Review: कालीन भैया और गुड्डू पंडित का दिखा भौकाल, साबित होगी ब्लॉकबस्टर)
दिशा सालियान केस: सीबीआई जांच पर श्वेता सिंह कीर्ति का भावुक रिएक्शन
दिशा सालियान केस में CBI जांच के आदेश से श्वेता खुश
श्वेता सिंह कीर्ति लंबे समय से अपने भाई सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मामले में जांच की मांग कर रही हैं। अब दिशा सालियान केस में बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में श्वेता ने कहा कि दिशा के वकील की बातें सुनकर उनके दिल में भी एक उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि हालिया घटनाक्रम और बॉम्बे हाई कोर्ट में CBI जांच को लेकर हुई कार्रवाई से सुशांत के फैंस यानी 'SSRians' में एक उम्मीद की किरण जगा दी है। श्वेता ने भरोसा जताते हुए कहा कि सच को कुछ समय के लिए दबाया जा सकता है लेकिन वो एक दिन सबके सामने आता है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Toxic box office Day 9: खत्म हो चला है Yash की फिल्म सफर, कमाई ने किया मेकर्स को निराश)
जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण से की न्याय की प्रार्थना
श्वेता ने जन्माष्टमी के मौके पर भी अपनी भावनाएं जाहिर कीं। उन्होंने कहा कि वह भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना कर रही हैं कि वे सभी को सही दिशा दिखाएं और सच को सामने लाने में मार्गदर्शन करें। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की उम्मीद जताते हुए 'सत्यमेव जयते' और 'जय श्री कृष्ण' भी कहा।
क्या है दिशा सालियान केस?
दिशा सालियान एक सेलिब्रिटी मैनेजर थीं, जिन्होंने कुछ समय के लिए सुशांत सिंह राजपूत के साथ भी काम किया था। 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक ऊंची इमारत से गिरने के बाद उनकी मौत हो गई थी। दिशा की मौत के कुछ ही दिनों बाद 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। इन दोनों घटनाओं के बीच किसी तरह के संबंध को लेकर लंबे समय से सोशल मीडिया पर चर्चा होती रही है। हालांकि मुंबई पुलिस की शुरुआती जांच में दिशा की मौत को आत्महत्या/दुर्घटनावश हुई मौत के मामले के तौर पर देखा गया था और सुशांत की मौत के साथ इसका कोई संबंध नहीं बताया गया था।
