Sushsant Singh Rajput had Chandu Chamipion Rights: कार्तिक आर्यन( Kartik Aryan) की फिल्म चंदू चैंपियन( Chandu Champion) पिछले साल जून में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। साथ ही इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन ने भी जी तोड़ मेहनत की थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा हुआ है कि इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन पहली पसंद नहीं थे। फिल्म के राइट्स दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत( Sushant Singh Rajput) के पास थे। इस खुलासे ने सबको हैरान कर दिया है। चंदू चैम्पीयन का हिस्सा रहे भुवन अरोड़ा ने इसे बताया है।
अभिनेता भुवन अरोड़ा( Bhuvan Arora) ने हिन्दी रश के साथ एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पास चंदू चैम्पीयन के राइट्स थे उन्होंने इसे खरीदा था। एक बार जब हम एयरपोर्ट पर मिले थे तब सुशांत ने बताया था कि मैं पैराओलंपिक विजेता मुरलीकांत पेटकर पर फिल्म बना रहा हूं। उस समय हम दोनों ने फिल्म पर चर्चा की थी। हालांकि बाद में 2020 में उनकी मौत हो गई और यह फिल्म अधूरी रह गई। बाद में इसके लिए कार्तिक आर्यन को अप्रोच किया गया। हालांकि उस समय सुशांत फिल्म में थे और मैं इसका हिस्सा नहीं था। अब मैं इसका हिस्सा हूं और सुशांत सिंह राजपूत फिल्म में नहीं हैं।
भुवन ने यह भी खुलासा किया कि खुद मुरलीकांत पेटकर ने यह बताया था कि सुशांत के पास उनकी बायोपिक के राइट्स हैं। हालांकि यह संभव नहीं हो पाया। जब मैंने फिल्म में काम किया तब मुझे याद आया। बता दें कि कबीर खान निर्देशित फिल्म चंदू चैम्पीयन 14 जून 2024 में रिलीज हुई थी। इसे दर्शकों ने पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का बेहतरीन प्रदर्शन रहा था।
