बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के आसपास कई तरह की थ्योरीज हैं, जिनकी वजह से फैंस के बीच कन्फ्यूजन का माहौल है। सुशांत की मौत के इतने समय के बाद भी लोगों को ये क्लियर नहीं है कि एक्टर की मौत का असली सच आखिर क्या है? इस मामले में बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा स्मिता जयकर ने बड़ा खुलासा किया है और ये कन्फर्म किया है कि सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन का शिकार थे और मुंबई के नामी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। जब वो सुशांत से मिलने के लिए गई तो एक्टर ने उनके साथ खुलकर बात भी की थी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ramayana: धुरंधर के रिकॉर्ड की लंका लगा देंगे रणबीर कपूर, रिलीज से पहले फिल्म ने उड़ाया गर्दा
"Sushant Singh Rajput ड्रग्स के प्रभाव में...", स्मिता जयकर ने एक्टर की आत्महत्या पर तोड़ी चुप्पी
डिप्रेशन में चल रहे थे Sushant Singh Rajput
अदाकारा स्मिता जयकर ने बताया है कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ वो मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में मिली थीं। रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की मदद के लिए उनसे बात की थी। सिद्धार्थ कन्नन के साथ पॉडकास्ट में स्मिता ने बताया कि उन्होंने सुशांत को एक हीलिंग सेशन भी दिया था क्योंकि वो डिप्रेशन में थे। स्मिता के अनुसार, "सुशांत को आत्महत्या के ख्याल आते थे। वो हिंदुजा अस्पताल में डिप्रेशन का इलाज भी करा रहे थे, जब मैं उनसे मिली थी। मैंने उनकी मदद करने की कोशिश की और उन्होंने मुझसे वादा भी किया था कि वो मेरे आश्रम में आएंगे। हीलिंग सेशन में मैंने सुशांत को गले लगाया था क्योंकि वो बहुत ही भावुक और कमजोर स्थिति में थे। हालांकि वो मेरे आश्रम में नहीं आ सके, काश वो आते और मैं उनकी मदद कर पाती।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: King: Shah Rukh Khan-Deepika Padukone 26 अक्टूबर को शूट करेंगे गाना
क्या ड्रग्स का सेवन कर रहे थे Sushant Singh Rajput?
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कई सारी ड्रग्स की थ्योरीज भी हैं। स्मिता जयकर ने इसके बारे में भी बात की और बताया कि जब वो दिवंगत एक्टर से मिली थी तब उन्हें वो किसी भी ड्रग्स के प्रभाव में नहीं लग रहे थे। वो डिप्रेशन की दवाइयां जरूर खा रहे थे लेकिन ड्रग्स के सेवक जैसे नजर नहीं आ रहे थे। बता दें कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद से ही फैंस उनकी मौत का सच जानना चाहते हैं।
