सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन श्वेता सिंह कृति अक्सर अपने भाई के लिए पोस्ट शेयर करती रहती हैं। कृति ने कुछ दिनों पहले ही रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू को लेकर उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई थी। कृति के पोस्ट पर सुशांत के फैंस ने उनका सपोर्ट किया था। एक फैन ने एक्टर की बहन से कहा कि आप लोगों ने सुशांत को न्याय दिलाने के लिए उतना कुछ नहीं किया है।
Sushant Singh Rajput with Sister (credit pic: instagram)
एक्टर ने फैन ने सवाल करते हुए कहा, हां, हम एसएसआर से प्यार करते हैं और हमेशा प्यार करते रहेंगे। लेकिन उन्हें न्याया दिलाने के लिए क्या कर रहे हैं। क्या हमने मीडिया पर प्रेशर बनाया। क्या हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है। इन सभी बातों का हमारे पास कोई जवाब नहीं है।
श्वेता ने फैन के पोस्ट का जवाब देते हुए कहा, इस केस पर सीबीआई काम कर रही है। हम क्या कर सकते हैं। इंडिया के बेस्ट ऑफिसर इस केस को देख रहे हैं। हम क्या कर सकते हैं इससे ज्यादा।
श्वेता ने रिया चक्रवर्ती की लगाई थी क्लास
श्वेता ने रिया के इंटरव्यू के बाद सुशांत की कुछ फोटो शेयर करते हुए लिखा, मुझे इस बात का आश्चर्य है कि कैसे कोई उस व्यक्ति को दोष दे सकता है जो इस दुनिया में नहीं है। कैसे आपकी अंतरआत्मा इस बात के लिए गवाही देगी। मेरा भाई साफ दिल का है। वह लाखों लोगों के दिलों में धड़क रहा है। हमेशा समाने आकर कुछ भी कहने की जरूरत नहीं होती है क्योंकि लोग सच्चाई जानते हैं। भाई था, भाई है और हमेशा हमारा गर्व रहेगा। उसने जो हर दिल में प्यार जगाया है। वो कभी नहीं मरेगा। हम उसके न्याय के लिए लगातार लड़ेंगे।
