Sushant Singh Dog Fudge Death: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के जाने के ढाई साल बार उनके डॉगी फज (Fudge) की भी मौत हो गई। एक्टर के निधन के बाद से उनका डॉग फज काफी दुखी रहने लगा था। सुशांत अपने डॉगी के बेहद करीब थे। वो अक्सर अपने डॉग के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते थे। सुशांत के निधन के बाद से एक्टर का परिवार फज की देख-रेख कर रहा था। सुशांत की बहन ने ट्वीट कर बताया कि सुशांत के डॉग फज की मौत हो गई है। इस खबर को जानने के बाद फैंस काफी इमोशनल हो गए। फैंस सोशल मीडिया पर सुशांत और उनकी डॉग की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।
सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने फज की कई तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा, 'फज तुम भी अपने दोस्त के पास स्वर्ग में चले गए। जल्द मिलूंगी। तब तक मेरा दिल टूट चुका है। फज का 21 जनवरी को बर्थडे है लेकिन उससे पहले ही फज की मौत हो गई'।
प्रियंका सिंह ने फज के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट
फज की मौत के बाद गम में डूबे फैंस। एक फैन ने लिखा, मेरा दिल इस बात को जानकर बुरी तरह टूट गया। उम्मीद है कि स्वर्ग में आप दोनों की मुलाकात हुई होगी। आप दोनों एक- दूसरे को अच्छी तरह से समझते थे। दूसरे फैन ने लिखा, दी आप हिम्मत रखो। समझ नहीं आ रहा है कि क्या कहूं। इस खबर को जानने के बाद मेरा दिल बुरी तरह से टूट गया।
https://twitter.com/PHOENIX21PHOTON/status/1615039497032589312
सुशांत की मौत के बाद उनके पिता फज को अपने साथ पटना लेकर चले गए थे। सुशांत का डॉगी फज अपनी भांजी मल्लिका सिंह के पास था। वो अक्सर फज के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर करती रहती थी। मल्लिका ने बताया था कि जब भी दरवाजा खुलता था तो फज को हमेशा एक उम्मीद रहती कि सुशांत वापस आएंगे।
