बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज गायक सुरेश वाडेकर ने आखिरकार उन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है, जिनमें सालों से बताया जाता रहा है कि उन्होंने माधुरी दीक्षित का रिश्ता इसलिए ठुकरा दिया था क्योंकि वो पतली थीं। सुरेश वाडेकर ने लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में बताया है कि उनके बारे में फैलीं ये बातें अफवाह से ज्यादा कुछ नहीं हैं। इन पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं करना चाहिए क्योंकि ये पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। सुरेश वाडेकर ने इन अफवाहों के पीछे अर्चना पूरन सिंह का दिमाग बताया है और उनकी शरारती करतूत की वजह से ही गायक के बारे में ये अफवाहें फैली हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर पढ़ें ये खबर: Pushpa AKA Allu Arjun ने की Ram Charan की तारीफ, Peddi को बताया "बेमिसाल")
Suresh Wadkar ने बताया Madhuri Dixit संग शादी का सच
इंटरव्यू के दौरान सुरेश वाडेकर से जब माधुरी दीक्षित संग शादी की खबरों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "हे भगवान... ये अफवाह मेरे पीछे पड़ी हुई है। माधुरी किसी दिन मेरे बचे हुए बाल भी नोच डालेगी। वो मेरी अच्छी दोस्त है और हम सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। मुझे वो पसंद भी हैं लेकिन शादी वाली अफवाह पता नहीं क्यों मेरा पीछा नहीं छोड़ रही है।" (टाइम्स नाउ नवभारत पर पढ़ें ये खबर: Lag Ja Gale: 14 मई 2027 को भिड़ेंगे टाइगर श्रॉफ-लक्ष्य लालवानी, जाह्नवी कपूर भी दिखेंगी साथ)
"ये सारी बात अर्चना पूरन सिंह के शैतानी दिमाग का नतीजा है। वो मेरी बहन जैसी है और मुझसे बहुत प्यार करती है। पता नहीं उसने कहां से ये बात सुनी थी और फिर टीवी पर बोल दी। इके बाद से हर कोई मुझसे इस बारे में पूछता रहता है।"

"वो मेरे बाल नोच लेगी...", Suresh Wadkar ने Madhuri Dixit संग शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
सुरेश वाडेकर ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, "मुझे तो याद नहीं लेकिन हो सकता है कि सालों पहले कभी ऐसा हुआ हो कि माधुरी के पिता ने मेरे बारे में पूछताछ की हो लेकिन लोग बोलते हैं कि मैंने उनका रिश्ता इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि वो बहुत पतली थीं। वो पतली तो थीं लेकिन मुझे उनके रिश्ते के बारे में पता नहीं। जब तक मुझे पता भी चलता तब तक मेरी जिंदगी में पद्मा आ चुकी थीं जो अब मेरी पत्नी हैं। वो मेरी स्टूडेंट थीं और मैंने उनसे शादी की।"
