Sunny Singh is dating Palak: पलक फिल्म ‘भूतनी’ में नजर आने वाली हैं। कुछ दिनों पहले इस फिल्म से एक्ट्रेस का पहला लुक भी सामने आया था। वहीं लंबे समय से श्वेता तिवारी की लाडली बेटी का नाम सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान से जुड़ रहा था। उन्हें अक्सर साथ में देखने के बाद ये अफ़वाहें उड़ीं थी। लेकिन अब एक्ट्रेस का नाम उनके को-स्टा सन्नी सिंह से जुड़ रहा है। बता दें दोनों जल्द ही फिल्म भूतनी में नजर आने वाले हैं। इस अफवाहों को लेकर सन्नी सिंह ने चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि सन्नी ने क्या कहा है।
Sunny Singh is palak Tiwari
दोस्ती ही होगी
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब सन्नी सिंह से इसे लेकर प्रश्न किया गया तो एक्टर ने कहा-"दोस्ती ही होगी। दोस्ती है यार। वो बहुत प्यारी है। पिक्चर में जोड़ी भी सही लग रही थी। लोग ज्यादा ही सोचे लगते हैं काई बार।" अब एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
कब रिलीज होगी फिल्म
श्वेता तिवारी की लाडली बेटी पलक तिवारी जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। इस बार वो एक हॉरर फिल्म के साथ पर्दे पर आने वाली हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में पलक अनन्या नाम का किरदार निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म के ट्रेलर को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। भूतनी 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म का बेस्बी से इंतजार कर रहे हैं।
पलक तिवारी की फिल्म
पलक तिवारी ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से की थी। इससे पहले वो हार्डी संधू के गाने ‘बिजली-बिजली’ में नजर आई थीं। फैंस ने पलक की इस फिल्म को काफी पसंद किया था।
