Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: शशांक खेतान की अपकमिंग फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आने वाले हैं। दोनों ही स्टार्स की इससे पहले फिल्म बवाल (Bawaal) में एक साथ देखा गया था। ओटीटी पर रिलीज हुई नितेश तिवारी की इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की कैमिस्ट्री को फैंस ने भी काफी पसंद किया था। इस बीच अब दोनों एक बार फिर धर्मा प्रोडक्शन की मूवी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नजर आने वाले हैं। अब इस फिल्म के शूटिंग शेड्यूल को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। यहां इसपर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Akshay Kumar New Film Title: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म के टाइटल से उठा पर्दा, नाम जान खुला रह जाएगा मुंह
Varun Dhawan, Janhvi Kapoor's Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Shoot in Udaypur
फिल्म की शूटिंग पर सामने आया ये अपडेट
मिड डे के साथ हाल ही में बातचीत में, अक्षय ओबेरॉय ने फिल्म की शूटिंग को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा, 'फिल्म के सेट की एनर्जी कमाल की है। क्योंकि वहां सभी हंसी मजाक करते हैं और पूरा एंजॉय करते हैं। ऐसा लगता ही नहीं है कि हम लोग काम कर रहे हैं।' वहीं अब फिल्म के राजस्थान शेड्यूल में को लेकर भी कास्ट एंड क्रू उतना ही एक्साइटेड है। फिल्म की शूटिंग 3 हफ्ते तक उदयपुर में होने वाली है। जाह्नवी और वरुण के अवाला फिल्म में रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं।
इसी के साथ ही अक्षय ने कहा, 'ये फिल्में मुझे 1980 के दशक की विनोद खन्ना और अनिल कपूर की क्लासिक फिल्मों की याद दिलाती हैं। दर्शकों के लिए यह फिल्म एक ताजी हवा की तरह होने वाली है।' धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म के लिए फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है।
