Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की नितेश तिवारी की फिल्म बवाल (Bawaal) में काफी पसंद किया गया था। जिसके बाद से ही अब इस जोड़ी की बड़े पर्दे पर वापसी का इंतजार हो रहा है। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'सनी संसकारी की तुलसी कुमारी' की शूटिंग कर रहे हैं। जिसके मजेदार बिहाइंड द सींस फोटो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते आए हैं। बीते कुछ समय से सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की पूरी कास्ट उदयपुर में शूट कर रही थी। बॉलीवुड डायरेक्टर शंशाक खैतान की इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Deepika Padukone की बेटी को गोद में खिलाने पहुंचे नाना और नानी, वायरल VIDEO देख लोग बोले- 'खुशी ही कुछ और..'
पूरी हो गई उदयपुर शेड्यूल की शूटिंग
अब फिल्म को शूटिंग को लेकर एक नया अपडेट सामने आ गया है। लेटेस्ट न्यूज के अनुसार वरुण और जाह्नवी समेंत पूरी टीम ने अपने उदयपुर शेड्यूल को पूरा कर लिया है। जिसके बाद एक फोटो भी वायरल होने लगा है। इस वायरल तस्वीर में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट एक साथ नजर आ रही है और शेड्यूल के पूरे होने का जश्न भी मनाया जा रहा है। यहां इस पर एक नजर डालते हैं।

Pic From Sets Of Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari
एक बार फिर चमकेगी वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी
एक्टर और कॉमेडियन मनीष पॉल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक सेल्फी पोस्ट की है। इस फोटो में मनीष पॉल के साथ वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, रोहित शराफ, सान्या मल्होत्रा समेत फिल्म के बाकी स्टार्स नजर आ रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'और उदयपुर का शेड्यूल पूरा हो गया है..' सोशल मीडिया पर मनीष का ये पोस्ट अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस पूरी टीम को बधाई दे रहे हैं।
