These Two Stars Enters In Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर, करण जौहर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए दोनों दूसरी बार फिल्म में साथ नजर आएंगे। खबर के मुताबिक, मूवी 2025 तक रिलीज हो सकती है। खास बात तो यह है कि अब वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) में दो और सितारों की एंट्री हुई है, जो फिल्म में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते दिखाई देंगे।
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) में कदम रखने वाले वे दो सितारे रोहित सराफ (Rohit Saraf) और 'जवान' एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में सान्या मल्होत्रा और रोहित शराफ अहम भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की प्रेम कहानी के साथ-साथ सान्या और रोहित का भी रोमांस देखने को मिल सकता है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक तौर पर 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की कास्ट की घोषणा नहीं की है।
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) के बारे में बात करते हुए फिल्म से जुड़े सूत्र ने कहा, "ये फिल्म पूरी तरह से पारिवारिक होने वाली है, जिसमें रोमांस का भी तड़का होगा। ये उसी तरह की मूवी होगी, जिस तरह की अभी तक शशांक ने बनाई है। इसके अलावा जिस तरह की फिल्मों के लिए धर्मा प्रोडक्शन को जाना जाता है, 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' उसी तरह की होने वाली है।" बता दें कि फिल्म 2025 में 18 अप्रैल को रिलीज होगी।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
