बॉलीवुड

Shekhar Suman ने यंग स्टार्स को लेकर कसा तंज, कहा- 'लोग इन्हें देख-देखकर परेशान...'

Shekhar Suman on Young Stars: शेखर सुमन ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड के यंग स्टार्स को लेकर तंज कसा है। एक्टर ने कहा कि इन्हें रातों-रात स्टारडम चाहिए।

Image

Instagram

Shekhar Suman on Young Stars: बॉलीवुड की फिल्मों से धमाल मचाने वाले डायरेक्टर संजय लीला भंसाली अपनी पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी' के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाने वाले हैं। वेब सीरीज 'हीरामंडी' रिलीज से पहले काफी चर्चा में है। इस सीरीज के स्टार कास्ट के एक बाद एक इंटरव्यू सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में मनीषा कोइराला ने अपने रोल को लेकर खुलासा किया था। इसके अलावा अध्ययन सुमन भी अपने इंटरव्यू को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। इन सब के बाद अब शेखर सुमन का इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू में शेखर सुमन ने बॉलीवुड के यंग स्टार्स को लेकर एक तंज कसा है, जिसने सबको हैरान कर दिया है।

शेखर सुमन ने यंग स्टार्स को लेकर कही ये बात

बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शेखर सुमन वेब सीरीज 'हीरामंडी' से वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं। इस वेब सीरीज में शेखर सुमन अहम रोल में नजर आने वाले हैं। इसी बीच 'हीरामंडी' स्टार शेखर सुमन का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू में शेखर सुमन यंग स्टार्स को लेकर बात करते हुए नजर आए। बॉलीवुड नाउ से बातचीत के दौरान एक्टर ने कहा कि 'यंग स्टार्स अपनी लाइफ में रातों-रात स्टारडम चाहते हैं। वो चाहते है कि हर कोई उनके बारे में बात करे।वो दिख-दिख कर परेशान और लोग उन्हें देख-देख कर परेशान है। जब इन स्टार्स को घर, एयरपोर्ट और जिम में स्पॉट के बाहर स्पॉट होते है, तब हैरान होने की एक्टिंग करते हैं। जबकि इन लोगों ने खुद उनको बुलाया होता है।' शेखर सुमन के इस इंटरव्यू को लेकर खूब चर्चा हो रही है।

कंगना रनौत को लेकर कई बार दिया है बयान

शेखर सुमन ने यंग स्टार्स के अलावा कंगना रनौत के लेकर इंटरव्यू में कई बार चर्चा की है। आपको बता दें शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन और कंगना रनौत के बीच अफेयर रहा था।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article