आगे खिसकी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की रिलीज डेट, दो रोमांटिक गानों की बची पड़ी है शूटिंग

SSKTK Release Date Postponed: जान्हवी कपूर और वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। फिल्म के कुछ सीन शूट होने बाकि हैं। शशांक खेतन अभी फिल्म पर काम कर रहे हैं जिसमें समय लगेगा। आइए बताते हैं कब रिलीज होगी फिल्म

SSKTK Release Date Postponed: जान्हवी कपूर( Janhvi Kapoor) और वरुण धवन( Varun Dhawan) की अपकमिंग रॉम-कॉम फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म करीब एक महीने बाद 18 अप्रैल 2025 को रिलीज होनी थी, लेकिन अब इस डेट को आगे बढ़ा दिया है। फिल्म अप्रैल की बजाए इस साल के मिड में रिलीज की जाएगी। शशांक खेतन अभी फिल्म पर काम कर रहे हैं जिसमें समय लगेगा। बताया जा रहा है कि अभी फिल्म का काफी काम पेंडिंग है जिस वजह से इसे आगे खिसकाया गया है।

SSKTK Release Date Postponed

निर्माताओं ने एक आधिकारिक बयान जारी कर फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा की। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 12 सितंबर, 2025 को रिलीज होगी। इससे पहले, प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने साझा किया था कि निर्माताओं को लगा कि फिल्म में और भी मजेदार चीजें शामिल की जा सकती हैं। इसके अलावा, वरुण और जान्हवी के साथ दो रोमांटिक गानों की शूटिंग भी पेंडिंग है जिसे पूरा करने में समय लगेगा। इसके लिए 25 दिनों का समय लगेगा इसलिए फिल्म रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है।

End of Feed