बॉलीवुड

A.R Rahman Health Update: बेटे अमीन ने बताया कैसी है अब्बा की तबीयत, सीने में दर्द नहीं बल्कि इस वजह से जाना पड़ा अस्पताल

A.R Rahman Health Update: एआर रहमान( A.R Rahman) के बेटे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि उनकी तबीयत अब कैसी है। सलीम ने लिखा है आप सभी की दुआओं के लिए बहुत शुक्रिया। वह बिल्कुल ठिक हैं और उन्हें छुट्टी भी मिल गई है। आइए बताते हैं सिंगर को अचानक से क्या हुआ था।

Image

A.R Rahman Health Update

A.R Rahman Health Update: फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर ए आर रहमान ( A.R Rahman) को आज सुबह-सुबह चेन्नई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि ए आर रहमान को सीने में दर्द हो गया था जिसके चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि अब एआर रहमान के बेटे अमीन रहमान ने उनकी हेल्थ अपडेट दी है और बताया है उन्हें अचानक से क्या हो गया था।

एआर रहमान( A.R Rahman) के बेटे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि उनकी तबीयत अब कैसी है। सलीम ने लिखा है आप सभी की दुआओं के लिए बहुत शुक्रिया। हमारे सभी प्यारे फैंस परिवार और शुभचिंतकों को, मैं आपके प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए ईमानदारी से धन्यवाद देता हूं। मेरे पिता डिहाईड्रेशन के कारण थोड़ी कमजोरी महसूस कर रहे थे इसलिए हमने कुछ रेगुलर टेस्ट के लिए उन्हें अस्पताल भेजा है, लेकिन मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब उनकी हालत ठीक है। आपके दयालु शब्द और आशीर्वाद हमारे लिए बहुत मायने रखते हैं। हम वास्तव में आपकी चिंता और निरंतर समर्थन की सराहना करते हैं। आप सभी को बहुत सारा प्यार और आभार।

वहीं संगीतकार की टीम ने भी बयान जारी करते हुए बताया है कि संगीतकार एआर रहमान को अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। एआर रहमान की टीम ने कहा, हाल ही में यात्रा करने के कारण उन्हें डिहाईड्रेशन और गर्दन में दर्द से संबंधित कुछ समस्या थी। जिसके लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। अब वह ठिक है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article