बॉलीवुड

प्रेग्नेंसी में दूध सा निखर आया कियारा आडवाणी का चेहरा, संडे की दिन ऐसे फरमा रही है आराम

Kiara Advani Sunday Selfie: कियारा आडवाणी ( Kiara Advani) ने आज संडे के दिन एक खूबसूरत सेल्फ़ी वीडियो शेयर की है। जिसमें एक्ट्रेस नो मेकअप लुक में नजर आ रही है। जैसे ही कियारा ने प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की उसके बाद से उन्होंने काम से ब्रेक ले लिया है।

Image

Kiara Advani Sunday Selfie

Kiara Advani Sunday Selfie: अभिनेत्री कियारा आडवाणी ( Kiara Advani) जल्द ही मां बनने वाली है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने चाहने वालों के साथ यह खबर शेयर की थी कि एक नन्हा मेहमान उनके घर आने वाला है। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चला है कि कियारा प्रेग्नेंसी के कौन से महीने से गुजर रही है। जैसे ही कियारा ने प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की उसके बाद से उन्होंने काम से ब्रेक ले लिया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने संडे की प्यारी सी सेल्फ़ी शेयर की है।

कियारा आडवाणी ( Kiara Advani) ने आज संडे के दिन एक खूबसूरत सेल्फ़ी वीडियो शेयर की है। जिसमें एक्ट्रेस नो मेकअप लुक में नजर आ रही है। उनका चेहरा बिल्कुल लाल गुलाब की तरह खिला हुआ दिखाई दे रहा है। इसे शेयर करते हुए कियारा ने लिखा है 'संडे ग्लो' इस फोटो में वह बहद प्यारी लग रही है। उन्हें देखकर लग रहा है कि कियारा अपना संडे आराम करने में बीता रही हैं। बता दें कि करीब दो हफ्ते पहले कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उसके बाद से ही कपल अक्सर साथ नजर आता है।

बताते चले कि हाल ही में खबर सामने आई थी कि कियारा आडवाणी ने रणवीर सिंह( Ranveer Singh) के साथ डॉन 3( Don 3) में काम करने से मना कर दिया है। इस समय वह अपने बच्चे पर ध्यान देना चाहती हैं। हालांकि कियारा की टीम से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसके अलावा कियारा के खाते में ऋतिक रोशन -जूनियर एनटीआर की वॉर 2 है। फिल्म 14 अगस्त 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article