Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: वरुण धवन जब भी रोमांटिक कॉमेडी मूवी लेकर आते हैं, दर्शक एक्साइटेड हो जाते हैं। दुल्हनिया सीरीज से उन्होंने साबित किया है कि वो इस दौर के गोविंदा हैं, जो दर्शकों को हंसाने में कोई कमी नहीं रखते हैं। दर्शक भी उन्हें इस तरह के रोल में काफी पसंद करते हैं, जिस कारण उनकी अपकमिंग मूवी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को लेकर अभी से सभी उत्साहित हैं। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का प्रमोशन इन दिनों जोर-शोर से चल रहा है, जिसके दौरान मेकर्स ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज किया है कि खेसारी लाल यादव जल्द ही सनी संस्कारी की आवाज बनते नजर आएंगे।
Image Source: Dharma Production
धर्मा प्रोडक्शन के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें खेसारी लाल यादव ये जानकारी देते दिखाई दे रहे हैं कि वो फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में एक ब्लॉकबस्टर सॉन्ग गाने जा रहे हैं, जो लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देगा। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव कहते नजर आ रहे हैं, "पनवाड़ी के पीछे वाली पतली गली में है, तुम्हारे सजन की कोठरी... मैं हूं खेसारी लाल यादव... एक बहुत ही प्यारी फिल्म बनी है सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी जो आपको थिएटर में देखने के लिए मिलेगी। इसमें आपके भाई की आवाज में एक गाना भी है। लव यू ऑल... मेरी तरफ से सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की टीम को बहुत सारी शुभकामनाएं।"
बताते चलें कि खेसारी लाल यादव से पहले सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की एंट्री हुई थी। मासूम शर्मा ने संगीतकार प्रीतम के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लोगों को बताया था कि वो वरुण-जाह्नवी की मूवी में डांसिंग सॉन्ग गाते सुनाई देंगे। वैसे आप खेसारी-मासूम का नया गाना सुनने के लिए कितने एक्साइटेड हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
