Vicky Kaushal Birthday: विक्की कौशल आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर के जन्मदिन के मौके पर उन्हें दुनियाभर से बधाई मिल रही हैं। अब उनके छोटे भाई सनी कौशल (Sunny Kaushal) ने कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीरो को शेयर करते हुए सनी ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। कैटरीना कैफ के पति विक्की कौशल को उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। एक्टर ने सैम बहादुर जैसी दमदार परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया था।इसके साथ ही अब विक्की, संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर से लेकर कई बेहतरीन फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं। एक्टर इस समय अपने करियर के पीक पर चल रहे हैं।
उनके जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर फैंस उनको खूब बधाई दे रहे हैं। सनी कौशल ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें विक्की को पहचानना भी काफी मुश्किल है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
विक्की के बचपन की तस्वीर आई सामने
सनी कौशल ने विक्की कौशल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, एक तस्वीर में उनके बचपन की फोटो शेयर की है, वही दूसरी में अभी की। दोनो तस्वीरों में विक्की एक जैसी ही पोज करते दिख रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, '36 सालों में ज्यादा कुछ नहीं बदला है, हैप्पी बर्थडे क्यूटी'। विक्की कौशल की यह तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
