Lekha Washington Drop Photo With Imran Khan: बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान (Imran Khan) अपने कमबैक के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के कारण भी चर्चा में बने हुए हैं। अवंतिका मालिक से तलाक लेने के बाद से ही इमरान खान ने लेखा वाशिंगटन को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों के रिलेशनशिप से उनके फैन्स भी खुश हैं। कुछ समय इमरान खान ने लेखा के साथ रिश्ते पर पक्की मुहर भी लगाई थी। ऐसे में अब लेखा वाशिंगटन (Lekha Washington) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बॉयफ्रेंड इमरान खान के साथ एक बेहद प्यारी और रोमांटिक फोटो शेयर सभी लोगों का ध्यान खींच लिया है।
लेखा वाशिंगटन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इमरान खान के साथ बेहद प्यारी फोटो साझा की है। फोटो में इमरान खान और लेखा वाशिंगटन को एक-दूसरे के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। लवबर्ड्स की ये पिक इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। दोनों एक-दूसरे को प्यार भरी नजरों से देख रहे हैं। डेटिंग की पुष्टि करने के बाद लेखा वाशिंगटन और इमरान खान की यह पहली ऑफिशियल पोस्ट है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में इमरान खान ने लेखा संग अपने रिश्ते के बारे में भी बात की थी।
बता दें कुछ दिनों पहले सामने आईं रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि लेखा वाशिंगटन के साथ लिव-इन में रहने के लिए इमरान खान ने करण जौहर का अपार्टमेंट किराए पर लिया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो इमरान खान को जल्द ही कमबैक करते हुए देखा जाएगा। इमरान खान की फिल्म के लिए फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
