देवर सनी कौशल पर Katrina Kaif ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

Sunny Kaushal Birthday: एक्टर सनी कौशल धूमधाम से अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। सनी के बर्थडे पर उनके भाई विक्की कौशल ने प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है। विक्की के साथ-साथ कैटरीना भी अपने लाडले देवर पर प्यार लुटाने में पीछे नहीं रही। एक्ट्रेस ने देवर सनी कौशल को जन्मदिन की बधाई दी।

Sunny Kaushal Birthday: बॉलीवुड एक्टर सनी कौशल (Sunny Kaushal) आज अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर को फैंस से लेकर परिवार के सदस्य तक जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। एक्टर अपने भैया-भाभी के साथ बहुत क्लोज बॉन्ड शेयर करते हैं। सनी को उनके भैया और भाभी ने खास अंदाज में फोटो शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी है। विक्की ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सनी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, उस इंसान को जन्मदिन की बधाई जिससे मैं बहुत कुछ सीखता हूं। हैप्पी बर्थडे मोस्ट द जेन कौशल, द मोस्ट फन कौशल। लव यू मेरे भाई। ऐसे ही चमकते रहो। मुस्कुराते रहो। ये भी पढ़ें- Alia Bhatt नहीं इस हसीना को भाभी बनाना चाहती थीं Ranbir की बहन करिश्मा, फिर क्यों नहीं बन पाई कपूर खानदान की बहू

sunny

Sunny Kaushal with bhabhi Katrina (Credit Pic: Instagram)

कैटरीना ने सनी को बेस्ट देवर बताते हुए विश किया है। कैटरीना ने सनी की पैन केक खाते हुए फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए कैटरीना ने लिखा, बेस्ट देवर और पैन केक पार्टनर को जन्मदिन की बधाई। आने वाला साल तुम्हारे लिए खुशियां और शांति लाए।

End of Feed