रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। कपल की प्यारी सी बेटी राहा है। दोनों की जोड़ी पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं। आज एक्टर रणबीर कपूर का जन्मदिन है। एक्टर को फैंस से लेकर सेलेब्स तक जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणबीर की बहन करिश्मा आलिया नहीं इस हसीना को बनाना चाहती थीं कपूर परिवार की बहू।
रणबीर और आलिया ने साल 2022 में शादी की थी। कपल ने शादी से पहले कई महीनों तक एक-दूसरे को डेट किया है। दोनों को ब्रह्मास्त्र के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हुआ था।
आलिया भट्ट को कपूर परिवार के सदस्य बेहद प्यार करते हैं। उनकी सास नीतू कपूर उन पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं।
रणबीर और सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म सावरिया से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी।
फिल्म के बाद दोनों के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी। हालांकि दोनों ने एक-दूसरे को हमेशा दोस्त बताया है। दोनों ने अफेयर की खबरों को अफवाह बताया है।
सोनम कपूर करण जौहर के शो कॉफी विद करण में शामिल हुई थी। करण ने शो पर उनके और रणबीर के अफेयर के लेकर को सवाल किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि हम अच्छे है। लेकिन करिश्मा चाहती थीं कि मैं कपूर परिवार की बहू बनू।
करिश्मा कपूर सोनम को बहुत पसंद करती हैं। दोनों की बॉन्डिंग किसी से छिपी नहीं है। करिश्मा चाहती थीं कि रणबीर की शादी सोनम से हो। वो इस परिवार की बहू बने।
करिश्मा कपूर सोनम की शादी में शामिल हुई थीं। दोनों के बीच बहनों जैसी बॉन्डिंग हैं। सोनम ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की है।