बॉलीवुड

Dhoom 4: एक्शन ड्रामा 'धूम 4' में हुई Ranbir Kapoor की एंट्री, साल 2025 में फ्लोर पर आएगी फिल्म

Dhoom 4: वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में एक्शन ड्रामा फिल्म धूम 4 का नाम भी जुड़ गया है। आदित्य चोपड़ा ने फिल्म की स्क्रिप्ट को लॉक कर दिया है। फिल्म के चौथे पार्ट में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका निभाएंगे। फिल्म अपने प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है। जानें सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी फिल्म।

Image

Ranbir Kapoor (credit Pic:Instagram)

Dhoom 4: आदित्य चोपड़ा की मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज 'धूम 4' के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के पहले तीन पार्ट्स को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। फिल्म का पहला पार्ट साल 2004 में रिलीज हुआ था जिसमें जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का दूसरे पार्ट साल 2006 में रिलीज हुआ था। धूम 2 में ऋतिक रोशन और आमिर खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। तीसरे पार्ट में भी आमिर खान नजर आए थे। 2013 में धूम 3 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब फैंस इसके चौथे पार्ट का इंतजार कर रहा है। ये भी पढ़ें-Top 10 Biggest Opener: Jr NTR की Devara ने 'स्त्री 2' समेत इन मूवीज को चटाई धूल, शाहरुख की 'जवान' भी हुई फुस्स

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, धूम 4 अपने प्री प्रोडक्शन स्टेज में है। इस प्रोजेक्ट को आदित्य चोपड़ा को सुपरविजन में बनाया जा रहा है। सूत्र ने बताया, धूम फ्रेंचाइजी आदित्य चोपड़ा के दिल के करीब है। उन्होंने इस प्रोजेक्ट पर फिर से काम करने का फैसला लिया है। पिछले तीन पार्ट्स की तरह धूम 4 की स्क्रिप्ट पर विजय कृष्णा आचार्य और आदित्य चोपड़ा काम कर रहे हैं।

धूम 4 में दर्शकों को सिनेमाघरों में अलग अनुभव देखने को मिलेगा। सूत्र ने आगे बताया, धूम 4 के लिए रणबीर कपूर को लीड रोल में कास्ट किया गया। कुछ समय पहले रणबीर ने धूम 4 में काम करने की दिलचस्पी जताई थी। आदित्य चोपड़ा को इस फिल्म के लिए आरके से बेहतर कोई नहीं लगता है। धूम 4 रीबूट में रणबीर निगेटिव रोल प्ले करेंगे। दो नए एक्टर्स इस फिल्म में ऑनबोर्ड होंगे जो पुलिस वाले की भूमिका निभाएंगे। फिल्म की कहानी लॉक हो गई है और कास्टिंग चल रही है। फिल्म साल 2025 या 2026 में ऑन फ्लोर पर आएगी। वाईआरएफ इन दिनों वॉर 2, अल्फा, टाइगर वर्सेज पठान समेत कई बिग बजट फिल्मों पर काम कर रहा है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article