बॉलीवुड

देवर सनी कौशल पर Katrina Kaif ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

Sunny Kaushal Birthday: एक्टर सनी कौशल धूमधाम से अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। सनी के बर्थडे पर उनके भाई विक्की कौशल ने प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है। विक्की के साथ-साथ कैटरीना भी अपने लाडले देवर पर प्यार लुटाने में पीछे नहीं रही। एक्ट्रेस ने देवर सनी कौशल को जन्मदिन की बधाई दी।

Image

Sunny Kaushal with bhabhi Katrina (Credit Pic: Instagram)

Sunny Kaushal Birthday: बॉलीवुड एक्टर सनी कौशल (Sunny Kaushal) आज अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर को फैंस से लेकर परिवार के सदस्य तक जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। एक्टर अपने भैया-भाभी के साथ बहुत क्लोज बॉन्ड शेयर करते हैं। सनी को उनके भैया और भाभी ने खास अंदाज में फोटो शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी है। विक्की ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सनी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, उस इंसान को जन्मदिन की बधाई जिससे मैं बहुत कुछ सीखता हूं। हैप्पी बर्थडे मोस्ट द जेन कौशल, द मोस्ट फन कौशल। लव यू मेरे भाई। ऐसे ही चमकते रहो। मुस्कुराते रहो। ये भी पढ़ें- Alia Bhatt नहीं इस हसीना को भाभी बनाना चाहती थीं Ranbir की बहन करिश्मा, फिर क्यों नहीं बन पाई कपूर खानदान की बहू

कैटरीना ने सनी को बेस्ट देवर बताते हुए विश किया है। कैटरीना ने सनी की पैन केक खाते हुए फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए कैटरीना ने लिखा, बेस्ट देवर और पैन केक पार्टनर को जन्मदिन की बधाई। आने वाला साल तुम्हारे लिए खुशियां और शांति लाए।

कैटरीना ने खास अंदाज में दी बधाई

सनी अपनी भाभी को मां के समान मानते हैं। सनी हमेशा कैटरीना और विक्की की जोड़ी की तारीफ करते हैं। सनी ने अपने पुराने इंटरव्यू में बताया है कैटरीना को परिवार के साथ समय बिताना पसंद है। वो बिजी शेड्यूल के बीच भी अपनी फैमिली के लिए टाइम निकाल ही लेती हैं। सनी और कैटरीना को फैंस बेस्ट देवर-भाभी मानते हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी आखिरी बार 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में थे। सनी के काम को लोगों ने खूब पसंद किया था।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article