Sunny Kaushal and Sharvari Wagh Relationship: बॉलीवुड एक्टर सनी कौशल (Sunny Kaushal) हाल ही में अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों देर रात मुंबई के एक रेस्तरां के बाहर स्पॉट किए गए हैं। सनी और शरवरी दोनों को एक साथ देखकर फैंस भी वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स शरवरी को कैटरीना कैफ की होने वाली देवरानी बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर सनी और शरवारी का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दोनों एक साथ वेब सीरीज द फॉरगॉटेन आर्मी में नजर आए थे, मीडिया रिपोर्टस की माने तो उसी के बाद से सनी और शरवरी के बीच अफेयर की खबरें सामने आई हैं। अब दोनों ही अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस है और जमाने के सामने भी अक्सर एक साथ नजर आते हैं। आइए सनी और शरवरी के इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
Sunny Kaushal Girlfriend sharvari Wagh
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 2: सिगरेट के चलते अब होस्टिंग से हाथ धो बैठेंगे सलमान खान, यूजर्स ने मेकर्स से लगाई गुहार
शरवरी को फैंस ने बुलाया कैटरीना की देवरानी
शरवरी और सनी का ये वीडियो देख यूजर्स बड़े बेहतरीन कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये रही कैटरीना की देवरानी, वैसे सनी और शरवरी की जोड़ी भी खूब जचती है।' बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल, सनी कौशल के बड़े भाई है। इसी वजह से कैटरीना कैफ उनकी भाभी लगती है। एक और यूजर ने लिखा, 'सनी कौशल की गर्लफ्रेंड भी खूबसूरती के मामले में कैटरीना से कम नहीं है, पूरा परिवार ही सुंदर है।' कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सनी और शरवरी अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस हैं, और जल्द ही शादी कर सकते हैं।
बता दें कि कुछ समय पहले सनी कौशल के जन्मदिन पर भी शरवरी ने एक प्यारा सा पोस्ट किया था, जो काफी वायरल हुआ था। फैंस को सनी और शरवरी की जोड़ी काफी पसंद आ रही है।
