बॉलीवुड

Exclusive: जल्द शादी के बंधन में बांधने वाले हैं Hrithik Roshan और Saba Azad!!लेंगे 7 फेरे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2023, 05:20 PM IST

Hrithik Roshan- Saba Azad marriage : ZOOM Entertainment की खास रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ शादी करने का फ़ैसला कर लिया है। स्टार्स जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं हालांकि शादी की तारीख को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़े ये ख़ास रिपोर्ट

Image

Hrithik Roshan- Saba Azad marriage

Hrithik Roshan- Saba Azad marriage : बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन( Hrithik Roshan) अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद( Saba Azad ) के साथ स्पॉट होते नजर आते हैं। दोनों के रिश्ते की खबरें भी किसी से छिपी नहीं है। बॉलीवुड पार्टी से लेकर फ़ैमिली फ़ंक्शन तक कपल एक दूसरे एक साथ जोड़ी में नजर आते हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी खूब पसंद भी आ रही है। हाल ही में आई एक एक्सक्लूसिव खबर के अनुसार ऋतिक रोशन और सबा आजाद जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

ZOOM Entertainment की खास रिपोर्ट के अनुसार स्टार ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी करने का फ़ैसला कर लिया है। हालांकि शादी की तारीख को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

आपको बता दें कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद लम्बे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है। डिवॉर्स के बाद से ही एक्टर की अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नज़दीकियाँ बढ़ गई थी। पहले दोनों ने अपने रिश्ते को सबके सामने खुलकर नहीं अपनाया लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों खुलकर फैंस, मीडिया के सामने अपने प्यार का इज़हार करते नजर आते हैं। दोनों को अक्सर बॉलीवुड पार्टी में स्पॉट किया जाता है।

इस खबर के बाद से ही फैंस कपल की शादी की तारीख जानने के लिए बेताब हैं। हर कोई जानना चाहता है कि कपल कब और किस दिन शादी करने वाले हैं। लेकिन आपको बता दें कि इसके बारे में अभी कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article