Sunny Deol Latest Interview: बॉलीवुड के एक्शन स्टार सनी देओल ( Sunny Deol) जल्द ही फिल्म 'जाट' से सिनेमाघरों में जोरदार एंट्री मारने वाले हैं। फिल्म को रिलीज होने में महज 3 दिन बचें हैं और जोर-शोर से इस प्रमोशन किया जा रहा है। हाल ही में फिल्म का दूसरा गाना भी रिलीज हो गया है। सनी देओल ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने करियर के बारे में बात की, उन्होंने अपकमिंग फिल्में और हिन्दी सिनेमा का जिक्र किया। एक्टर ने लगातार मिल रही सफलता का श्रेय अपनी बड़ी बहू तृषा को दिया है।
सनी देओल( Sunny Deol) ने अमर उजाला के साथ इंटरव्यू में बताया कि वह जाट के लिए पुरी तरह से तैयार हैं। इस बार उन्होंने साउथ डायरेक्टर गोपीचन्द मलिनेनी से हाथ मिलाया है। जाट के ट्रेलर को भी फैंस का बेहतरीन रिस्पांस मिल रहा है। सनी देओल ने बातचीत के दौरान कहा कि हिन्दी सिनेमा के डायरेक्टर्स की सोच सीमित हो गई है। नए डायरेक्टर केवल मुंबई तक ही सोचते हैं जिस वजह से हिन्दी सिनेमा पिछड़ रहा है। उन्होंने साउथ और बॉलीवुड सिनेमा की तुलना करते हुए बताया कि बॉलीवुड का विकास रुक गया है। हम साउथ की फिल्मों को हिन्दी में डब करके देखते हैं, वहां का काम बहुत बेहतरीन है।
सनी देओल( Sunny Deol) ने लंबे समय बाद गदर 2 जैसी हिट फिल्म दी थी। इसके बाद उनके हाथ बैक टू बैक प्रोजेक्ट लगे। सनी पाजी ने इस सफलता का श्रेय अपनी बड़ी बहू त्रिशा को दिया। उसके आने के बाद से घर की मानों किस्मत बदल गई हो।
इसके अलावा सनी देओल ने बताया कि जाट के बाद वह लाहौर 1947 पर काम करेंगे। फिर वह बॉर्डर 2 और रामायण का काम खत्म करने वाले हैं। सनी देओल ने कहा कि अब वह केवल एक्टर बनकर रहेंगे और फिल्म निर्माण के बारे में नहीं सोचने वाले।
