बॉलीवुड

Jacqueline Fernandez पर गिरा दुखों का पहाड़, बीमार मां ने आखरी सांस लेकर कहा दुनिया को अलविदा

Jacqueline Fernandez Mother passed Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है कि उनकी मां का देहांत हो गया है। काफी समय से बीमार चल रही जैकलीन की मां ने आखरी सांस लेते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Image

Jacqueline Fernandez Mother passed Away

Jacqueline Fernandez Mother passed Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस और श्रीलंकन ब्यूटी जैकलीन फर्नांडिस को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस की मां किम फर्नांडिस (Kim Fernandez) जो काफी समय से बीमार चल रही थी उन्होंने आज अपनी अंतिम सांस ली। कुछ समय पहले जैकलीन की मां को हार्ट स्ट्रोक आया था जिसके चलते वो मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमित थीं। तमाम कोशिशों के बाद भी डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए और आज उनका देहांत हो गया। जैकलीन फर्नांडिस की इस मुश्किल घड़ी में साथ देने उनका परिवार भी पहुंच गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernand) की मां किम को 24 मार्च के दिन हार्ट स्ट्रोक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत इतनी बिगड़ गई थी की उन्हे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। तभी से जैकलीन को लीलावती अस्पताल के बाहर मां से मिलने के लिए कई दिनों से देखा जा रहा था। अब हाल ही में खबर आई की किम ने आज सुबह ही अपनी आखरी सांस ली। निधन के खबर मिलते ही जैकलीन के परिवार को अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। बता दें अभी तक जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी मां के निधन पर कोई पोस्ट या बयान जारी नहीं किया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार जैकलीन की मां का अंतिम संस्कार प्राइवेट में होगा जिसमें सिर्फ दोस्त और परिवार वाले ही शामिल होंगे। फैंस सोशल मीडिया पर जैकलीन की मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि साल 2022 में भी जैकी की मां को हार्ट स्ट्रोक हुआ था। जैकलीन की मां कनेडियन और मलेशिया मूल की थीं। हालांकि उनकी उम्र किया थी इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है। वहीं साल 1985 में जैकलीन का जन्मद बहरीन में हुआ था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article