बॉलीवुड

Bajarangi Bhaijaan 2: 'सिकंदर' के फ्लॉप होते ही V Vijayendra Prasad का हाथ पकड़ेंगे सलमान खान !! होगी पैसों की बारिश

Salman Khan's Bajarangi Bhaijaan 2: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल नहीं रही है। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने 'बजरंगी भाईजान 2' के लिए वी. विजयेंद्र प्रसाद से मुलाकात की है।

Image

V Vijayendra Prasad and Salman Khan

Salman Khan's Bajarangi Bhaijaan 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल देखने को मिल रहा है। ईद के खास मौके पर रिलीज होने के बाद यह मूवी निर्माताओं की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई है। लगभग 35 साल के फ़िल्मी करियर में सलमान खान ने कई ब्लॉकबस्टर दी हैं लेकिन बीते कुछ सालों में सलमान खान की मूवीज का दबदबा नजर नहीं आ रहा है। अब सलमान खान के करियर को बचाने के लिए मशहूर राइटर वी विजयेंद्र प्रसाद (V Vijayendra Prasad) अभिनेता संग हाथ मिलाने के लिए तैयार हैं।

वी विजयेंद्र प्रसाद संग बनेगी सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान 2'

पिंकविला से जुड़े एक सूत्र के अनुसार सलमान खान ने कुछ दिन पहले वी. विजयेंद्र प्रसाद से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद चर्चा तेज हो गई है कि सलमान खान और वी. विजयेंद्र प्रसाद आने वाले दिनों में फिल्म 'बजरंगी भाईजान 2' (Bajarangi Bhaijaan 2) के साथ आ सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि वी. विजयेंद्र प्रसाद और निर्देशक कबीर खान की जोड़ी इस मूवी को बना सकती है। हालांकि अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है और ना ही मेकर्स की ओर से अभी तक इस मूवी को लेकर कोई बड़ी घोषणा की गई है।

वी. विजयेंद्र प्रसाद इंडियन सिनेमा के बेहतरीन राइटर्स में से एक हैं। उन्होंने बोब्बिली सिम्हम (1994), मगधीरा (2009), ईगा (2012), बाहुबली फ्रेंचाइजी (2015-2017), बजरंगी भाईजान (2015), और आरआरआर (2022) जैसी कई फिल्मों में काम किया है। आने वाले दिनों में सलमान खान के करियर को अब वी विजयेंद्र प्रसाद ही पटरी पर ला सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की 'सिकंदर' अभी तक 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article