बॉलीवुड

Dono: सनी देओल के बेटे की डेब्यू फिल्म 'दोनों' इस दिन होगी रिलीज, पलोमा संग राजवीर की केमिस्ट्री ने जीता दिल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 19, 2023, 05:27 PM IST

सनी देओल के बेटे राजवीर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार डेब्यू करने वाले हैं। राजवीर की फिल्म दोनों का टीजर रिलीज हो गया है। दोनों में राजवीर पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

Image

Dono Poster (credit pic: instagram)

सनी देओल के बेटे राजवीर बॉलीवुड में अपने धमाकेदार डेब्यू के लिए तैयार है। राजवीर की फिल्म दोनों जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। राजवीर के साथ एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा में एंट्री करने वाली हैं। पलोमा और राजवीर की फिल्म दोनों का टीजर रिलीज हो गया है। दोनों एक रोमांटिक लव स्टोरी है। फिल्म में राजवीर और पलोमा की केमिस्ट्री ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया है। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

राजवीर और पलोमा की दोनों 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश ने किया है। अवनीश भी इस फिल्म से डायरेक्शन में डेब्यू कर रही हैं। ये फिल्म इन तीनों के लिए बेहद खास होने वाली है।

इस दिन रिलीज होगी दोनों

मेकर्स ने राजवीर और पलोमा का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है दोनों आपसे मिलने आ रहे हैं 5 अक्टूबर को।फिल्म की कहानी दो अजनबियों के प्यार में पड़ने की है। फिल्म में दोस्ती से लेकर प्यार तक का सफर दिखाया है। फिल्म में राजवीर ने देव और पलोमा ने मेघना का किरदार निभाया है। इससे पहले सूरज बड़जात्या ने सलमान खान और भाग्य श्री को लॉन्च किया था। सूरज बड़जात्या ने 1989 में मैंने प्यार किया से बॉलीवुड में बतौर निर्देशक डेब्यू किया था। उनकी ये फिल्म सुपरहिट हुई थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article