बॉलीवुड

पैपराजी पर भड़कीं दीपिका पादुकोण, बोलीं- यहां अलाउड नहीं है ये

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 19, 2023, 04:53 PM IST

Deepika Padukone Viral Video: दीपिका पादुकोण का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस पैपराजी पर भड़क जाती हैं। एक्ट्रेस को पैपराजी का बैक स्टेज उनकी सास के साथ फोटो लेना पसंद नहीं आता है। फैंस एक्ट्रेस के वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

Deepika Padukone (credit pic: instagram)

Deepika Padukone Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले ही फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का फैशन शो अटेंड किया था। इस फैशन शो में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट शो स्टॉपर बने थे। शो में रणवीर की पत्नी दीपिका पादुकोण और उनकी मां भी पहुंची थीं। महीनेभर बाद एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस बैक स्टेज अपनी सासु मां के साथ नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस पैपराजी को इस तरह से बैकस्टेज फोटो लेने के लिए डांट लगाती हैं।

वीडियो में एक्ट्रेस व्हाइट कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस पैपराजी को देखते ही कहती हैं कि ये बैक स्टेज है। यहां अलाउड नहीं है। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस एक्ट्रेस के वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। फैंस एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।

पैपराजी पर भड़कीं दीपिका पादुकोण

मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में कई सारे सितारें नजर आए थे। शो में अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, अंशुला कपूर, करण जौहर, मुकेश अंबानी और उनका पूरा परिवार नजर आया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण की कई बिग बजट फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्ट्रेस शाहरुख खान की फिल्म जवान में कैमियो रोल में नजर आएंगी। एक्ट्रेस ऋतिक के साथ फाइटर में नजर आएंगी। एक्ट्रेस रोहित शेट्टी के साथ सिंघम अगेन की शूटिंग करने वाली है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article