बॉलीवुड

Sunny Deol ने बताया कैसे मिली आमिर खान की Lahore 1947, करण जौहर के शो पर किया खुलासा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 3, 2023, 12:08 PM IST

गदर 2 की सक्सेस के बाद सनी देओल के पास कई फिल्में है। एक्टर की अपकमिंग फिल्म लाहौर 1947 होगी। सनी ने करण जौहर के चैट शो पर बताया कि कैसे उनकी और आमिर की बात बनी। एक्टर ने कहा कि गदर 2 के सक्सेस बैश में मुझे आमिर ने मिलने के लिए बुलाया था।

Image

Sunny Deol and Aamir Khan (credit pic: instagram)

सनी देओल (Sunny Deol) ने गदर 2 (Gadar 2) से बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमबैक किया है। गदर 2 इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म है। गदर 2 की सक्सेस से सनी ने दिखा दिया कि वो आज भी दर्शकों के फेवरेट है। गदर 2 की सक्सेस के बाद सनी मेकर्स की पहली पसंद बन गए है। एक्टर के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। सनी देओल आमिर की फिल्म लाहौर 1947 में नजर आएंगे। इस फिल्म को आमिर खान (Aamir Khan) प्रोड्यूस करने वाले है। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोष करने वाले हैं। सनी देओल करण जौहर के शो कॉफी विद करण पर पहुंचे थे।

सनी ने करण के शो पर खुलासा किया था कि कैसे आमिर खान संग लाहौर 1947 को लेकर बात बनी। एक्टर ने बताया कि गदर 2 के सक्सेस बैश में मेरी मुलाकात आमिर खान से हुई थी।

करण के शो पर सनी ने बताया कैसे बनी आमिर संग बात

एक्टर ने कहा कि मुझसे आमिर ने मिलने के लिए कहा था। मैं पार्टी के अगले दिन उनसे मिला और फिर हमने इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा की। मेकर्स ने लाहौर 1947 को लेकर कुछ खास जानकारी नहीं दी है। फिल्म की कहानी भारत को आजादी दिलाने पर केंद्रित होगी। मेकर्स को उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करेगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article