अगस्त 2023 में सनी देओल (Sunny Deol) की गदर 2 (Gadar 2) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की ओएमजी 2 (OMG 2) रिलीज होने वाली है। ये दोनों फिल्में 11 अगस्त को रिलीज होगी। गदर 2 में एक बार फिर सनी देओल तारा सिंह के किरदार में नजर आने वाले हैं। 22 साल बाद तारा सिंह को दर्शक एक बार फिर पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। दोनों फिल्मों को लेकर बज बना हुआ है। सनी देओल ने अक्षय के साथ अपनी फिल्म के क्लैश होने पर रिएक्ट किया है।
एक्टर ने गदर को याद करते हुए कहा कि उस समय भी आमिर खान की फिल्म लगान से क्लैश हुआ था। मेरी फिल्म ने 100 करोड़ कमाए थे और लगान ने उससे कम कमाई की थी। मुझे समझ नहीं आता है लोगों फिल्मों को कंपेयर ही क्यों करते हैं। फिर चाहे बिजनेस के प्वॉइंट ऑफ व्यू से या अच्छे- बुरे के नजरिय से। गदर को लेकर लोगों को यही लगा था कि पुराने टाइप के गाने है, पुरानी टाइप की पिक्चर है। दूसरी तरफ लोगों को लगा लगान एक क्लासिक फिल्म है।
सनी देओल बोले- कोई बराबरी नहीं है
एक्टर ने कहा, कुछ लोगों ने मेरी फिल्म को नकार दिया, लेकिन ऑडियंस को पसंद आई। मेरी फिल्म का लोग अवॉर्ड शो में मजाक उड़ाते थे। एक्टर ने कहा कि मेरी अपनी फिल्मों के साथ ऐसा हुआ है। मुझे नहीं लगता है कि फिल्मों की तुलना करनी चाहिए। लेकिन लोगों को अच्छा लगता है। एक्टर ने आगे कहा, जो फिल्म ज्यादा अच्छी होती है तो आप दूसरी फिल्मों के बराबरी में क्यों ले आते हो। जिस चीज की बराबरी नहीं मत करो।
