सानी पाजी ने किया बॉबी देओल के जमाल कुड़ू गाने पर डांस, फेवरेट टेडी बियर के गाल पर किया किस

Sunny Deol Christmas celebration video: बॉलीवुड के हीमैन सनी देओल (Sunny Deol) ने क्रिसमस के मौके पर अपना अलग ही अंदाज दिखाया है। सनी देओल ने क्रिसमस सेलीब्रेशन का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने फेवरेट टेडी बियर को किस करते और बॉबी देओल (Bobby Deol) के गाने जमाल कुड़ू पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

ॉबSunny Deol Christmas celebration video: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) को हम सभी लोग एक्शन हीरो के तौर पर जानते हैं। उन्होंने घायल, घातक और दामिनी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में करके फैंस को अपने एक्शन अवतार का दीवाना बना दिया है। हालांकि सोशल मीडिया के जमाने में सनी देओल का एक अलग ही अवतार दिखाई दे रहा है। सनी देओल ने क्रिसमस के मौके पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने फेवरेट टेडी बियर के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। सनी देओल एक मुक्के से 10-10 लोगों को हवा में उड़ाने के लिए जाने जाते हैं, जिस कारण उनको टेडी बियर के साथ डांस करता देख लोग दंग रह गए हैं। सनी पाजी के फैंस को उनका ये अवतार पसंद भी आ रहा है।

Sunny Deol Christmas Dance Video

Sunny Deol Christmas Dance Video

सनी देओल ने किया बॉबी देओल के गाने पर डांस

अभिनेता सनी देओल ने जो वीडियो इंटरनेट पर शेयर किया है, उसमें वो बॉबी देओल (Bobby Deol) के सुपरहिट गाने जमाल कुड़ू पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म एनिमल में ये गाना बॉबी देओल की एंट्री पर फिल्माया गया था। बॉबी देओल का ये एंट्री सॉन्ग इस वक्त लोगों के बीच काफी चर्चा में है, ऐसे में सनी पाजी ने इस गाने का पूरा यूज किया और क्रिसमस सेलीब्रेशन वीडियो बनाकर फैंस के साथ शेयर किया।

End of Feed