Jaat: निर्माता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई सनी देओल की फिल्म, विवादों में घिरने पर बोले गोपीचंद मलिनेनी

Gopichand Malineni Did'nt Impress by JAAT Collection: हाल ही में एक इंटरव्यू में जाट निर्माता गोपीचन्द मलिनेनी( Gopichand Malineni) ने जाट ( Jaat) के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर बात की। उनके अनुसार फिल्म उतना अच्छा कमा नहीं पाई जितना उम्मीद थी। उन्होंने फिल्म पर चल रहे विवाद पर भी बयान दिया।

Gopichand Malineni Did'nt Impress by JAAT Collection: सनी देओल( Sunny Deol) स्टार मूवी जाट ( Jaat) इन दिनों सिनेमाघरों पर छाई हुई है। दर्शकों को यह फिल्म बेहद पसंद भी आ रही है। लेकिन, अब लगता है यह फिल्म निर्माताओं की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। फिल्म डायरेक्टर गोपीचन्द मलिनेनी को इससे कहीं ज्यादा की उम्मीद थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान गोपीचन्द ने बताया कि फिल्म की कमाई पर एक चीज का बड़ा असर पड़ा है। जिससे इसकी एडवांस बुकिंग कम हो गई। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा

Gopichand Malineni Did'nt Impress by JAAT Collection

हाल ही में मिड-डे के साथ इंटरव्यू में जाट निर्माता गोपीचन्द मलिनेनी( Gopichand Malineni) ने जाट ( Jaat) के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर बात की। उनके अनुसार फिल्म उतना अच्छा कमा नहीं पाई जितना उम्मीद थी। निर्देशक ने स्वीकार किया कि सेंसर क्लीयरेंस में देरी हुई। इसलिए, हमारी एडवांस बुकिंग विंडो रिलीज से एक दिन पहले ही खुली। अगर यह दो-तीन दिन पहले खुलती, तो हमें बड़ी ओपनिंग संख्या मिलती। लेकिन तब से, यह केवल बढ़ता ही गया है और जबकि फिल्म ठीक-ठाक चल रही है, जाट एक दृश्य को लेकर विवाद में आ गई है जिसमें रणदीप हुड्डा चर्च में, वह क्राइस्ट के क्रूस पर चढ़ने जैसी मुद्रा में खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस विवाद ने फिल्म को कमजोर बना डिया है।

End of Feed