Jaat Trailer Fans Reaction: सनी देओल( Sunny Deol) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जाट' का धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया है। रणदीप हुड्डा स्टा( Randeep hooda) र इस फिल्म में एक्शन की भरमार है। सनी देओल ने इस बार साउथ डायरेक्टर गोपीचन्द मेलिनेनी से हाथ मिलाया है और यह फिल्म के ट्रेलर में भी साफ झलक रहा है। सनी पाजी को फिल्म में स्पेशल डायलॉग भी दिया गया है ' ये ढाई किलो का हाथ नॉर्थ तो देख चुका है, अब साउथ भी देखेगा'। आज ग्रैंड इवेंट के साथ फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस ट्रेलर देखकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। आइए आपको बताते हैं फैंस को कैसा लगा फिल्म का ट्रेलर
इंस्टाग्राम और एक्स हैंडल पर आज सुबह से ही फैंस 'जाट' के ट्रेलर लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि मेकर्स फैंस की उम्मीदों पर खरे उतर पाए हैं। किसी को सनी देओल का एक्शन पसंद आ रहा है तो कोई फिल्म के बीजीएम की तारीफ कर रहा है। एक्स हैंडल पर एक यूजर ने लिखा
फिल्म को अबतक फैंस के अच्छे रिएक्शन मिल रहे हैं। सनी देओल के एक्शन की तारीफ की जा रही है, इस उम्र में भी उनकी फिटनेस कमाल की है। वहीं रणदीप हुड्डा विलेन के किरदार में आग लग रहे हैं। रणदीप हुड्डा और सनी देओल को लड़ते हुए देखना दिलचस्प होने वाला है। फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।
