Hema Malini की 75वें जन्मदिन की पार्टी का Sunny Deol को नहीं मिला न्योता? निराश हुए फैन्स

Sunny Deol Not Attend Hema Malini's Birthday Party: बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकाराओं में से एक हेमा मालिनी (Hema Malini) ने 16 अक्टूबर की रात अपने 75वें जन्मदिन की पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में हेमा मालिनी के सौतेले बेटे सनी देओल और बॉबी देओल को नहीं देखा गया।

Sunny Deol Not Attend Hema Malini's Birthday Party: बॉलीवुड इंडस्ट्री की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी (Hema Malini) ने 16 अक्टूबर के दिन अपना 75वां जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया। बीते दिन एक्ट्रेस ने एक शानदार पार्टी भी होस्ट की थी, जहां पूरा हाउसफुल था। 75वें जन्मदिन की पार्टी में हेमा मालिनी के करीबी दोस्तों सहित कई बॉलीवुड हस्तियों को भी शामिल होते हुए देखा गया। इस पार्टी में सलमान खान, रानी मुखर्जी, रेखा और जया बच्चन सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स दिखाई दिए। हेमा मालिनी की पार्टी में उनका पूरा परिवार शामिल था और उनके पति धर्मेंद्र भी दिखाई दिए। हालांकि पार्टी में हेमा मालिनी के सौतेले बेटे सनी देओल (Sunny Deol) और बॉबी देओल (Bobby Deol) कहीं नजर नहीं आए।

Sunny Deol and Hema Malini

कुछ दिनों पहले ही हेमा मालिनी ने दावा करते हुए बताया कि उनके और सौतेले बेटे सनी और बॉबी के बीच सब ठीक है। इसके बाद भी हेमा मालिनी को सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में शामिल होते हुए नहीं देखा गया था। बॉलीवुडलाइफ से जुड़े सूत्र के अनुसार हेमा मालिनी ने बर्थडे पार्टी का इनविटेशन भेजा था लेकिन काम के चलते अभिनेता इसमें शामिल नहीं हो पाए। सनी देओल ने हेमा मालिनी को उनके 75वें जन्मदिन पर फूलों का गुलदस्ता भी भेजा था।

End of Feed