बॉलीवुड

सनी देओल और ईशा के बीच मिटी कड़वाहट, पहली बार बहन के घर जाकर सेलिब्रेट करेंगे राखी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 19, 2023, 03:28 PM IST

सनी देओल ने अपनी सौतेली बहनों ईशा और अहाना के साथ गिले शिकवे भुलाकर नई शुरुआत की है। गदर 2 की स्क्रीनिंग पर सनी पाजी के साथ ईशा और अहाना भी नजर आई थी। सोशल मीडिया पर फिल्म की स्क्रीनिंग की तस्वीरें जमकर वायरल हुई थी। इस बार राखी पर सनी पाजी बहन ईशा के घर जा सकते हैं।

Image

Sunny and Esha Deol (credit pic: instgram)

सनी देओल (Sunny Deol) और उनकी बहनें ईशा और अहाना के बीच में पहले से रिश्ते से थोड़े बेहतर हुए हैं। गदर 2 (Gadar 2) की स्क्रीनिंग पर भी सनी के साथ ईशा और अहाना अपने बच्चों के साथ नजर आई थीं। देओल परिवार को साथ देखकर फैंस बेहद खुश है। पिछले दिनों सनी देओल के बेटे करण की शादी में ईशा, अहाना और हेमा मालिनी को नहीं बुलाया गया था। धर्मेंद्र ने पब्लिकी दोनों से माफी मांगी थी।

उन्होंने बताया था कि ये परिवार का फैसला था। हालांकि ईशा ने बड़ा दिल दिखाते हुए बड़े भाई सनी को उनकी फिल्म के लिए बधाई दी थी। इतना ही नहीं ईशा ने सनी देओल की फिल्म गदर 2 के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी थी।

पहली बार साथ में राखी मनाएंगे सनी-ईशा देओल

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सनी इस रक्षाबंधन अपनी बहन ईशा देओल के घर जाएंगे। उनके साथ बॉबी देओल और अभय देओल भी होंगे। धर्मेंद्र भी इस बात से बेहद खुश है कि उनके चारों बच्चें एक साथ है। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर सनी, ईशा, अहाना और बॉबी की साथ में फोटो शेयर करते हुए इमोशनल कैप्शन लिखा था।

हेमा मालिनी ने इस रियूनियन से खुद को दूर रखा है। फैंस का कहना है कि वो भी मान जाएगी क्योंकि अपने तो अपने होते हैं। सनी देओल इन दिनों गदर 2 की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। एक्टर पुरानी चीजों को भुलाकर अब जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article