'Border 2' और 'Gadar 3' बनने की अफवाहों पर आगबबूला हुए Sunny Deol, बोले 'मैं खुद बता दूंगा जब...'

Sunny Deol on 'Gadar 2' and 'Border 3': बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता सनी देओल ने आए दिन आ रहीं 'गदर 3' और 'बॉर्डर 2' बनने की खबरों पर रिएक्शन दिया है। अभिनेता ने बताया कि वो इस तरह की अफवाहों से तंग आ चुके हैं और जब भी फिल्म बनेगी तो वो खुद इसकी घोषणा करेंगे।

Sunny Deol on 'Gadar 2' and 'Border 3': 90 के दशक के जाने-माने एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) इस समय 'गदर 2' (Gadar 2) के ब्लॉकबस्टर होने के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। सनी देओल की 'गदर 2' बीते साल 11 अगस्त के दिन रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में शाहरुख खान की 'पठान' को धूल चटा दी थी। फिल्म का कलेक्शन 524 करोड़ रुपये के पार रहा था। 'गदर 2' के ब्लॉकबस्टर साबित होने के बाद से ही सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर' और 'गदर 2' के सीक्वल को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। इन फिल्मों के सीक्वल की अफवाह सुनकर सनी देओल भी तंग आ चुके हैं। अभिनेता ने कहा कि अगर ये फिल्में बनती हैं तो खुद इसकी अनाउंसमेंट करेंगे।

Sunny Deol

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए सनी देओल (Sunny Deol) ने बताया कि 'गदर' रिलीज होने के बाद से ही इस तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। लोग अक्सर इन फिल्मों के अगले पार्ट के बारे में बात करते रहते हैं। सनी देओल खुद इन अफवाहों से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा, 'हर दिन पार्ट 2 को लेकर अफवाहें सामने आती रहती हैं।' अभिनेता ने कहा कि अगर कोई भी बनती है तो वो खुद इस बात की घोषणा करेंगे लेकिन लोग अपनी ओर से ही बातें बनाते रहते हैं।

End of Feed