'Batwara 1947' रिलीज से पहले मुंबई में इस दिन होगी Sunny Deol स्टारर 'Damini' की स्क्रीनिंग, जानिए डेट

Sunny Deol's Damini Screening in Mumbai: राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म 'बंटवारा 1947' की स्क्रीनिंग से पहले अब मेकर्स ने सनी देओल की 'दामिनी' की स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट करने का निर्णय लिया है।

Sunny Deol's Damini Screening in Mumbai: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने कई सालों के बाद फिल्म 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) के लिए हाथ मिलाया है। इस मूवी के दो टीजर मेकर्स ने जारी किए हैं, जिन्हें हरकोई पसंद कर रहा है। 'बंटवारा 1947' रिलीज से पहले अब मेकर्स ने फैन्स को बड़ा सरप्राइज देते हुए साल 1993 में आई लीगल ड्रामा बेस्ड मूवी 'दामिनी' (Damini) की स्पेशल स्क्रीनिंग को होस्ट करने का निर्णय लिया है। आइए जानते है मेकर्स किस दिन इस मूवी को स्क्रीनिंग रखेंगे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 2026 में ही रिलीज होगी Salman Khan की 'Maatrubhumi', मेकर्स ने टालने की अफवाहों पर लगाई लगाम)

Sunny Deol's Damini Screening in Mumbai

इस दिन होगी 'दामिनी' की स्क्रीनिंग

इस दिन 'दामिनी' की रखी जाएगी स्पेशल स्क्रीनिंग

इंडिपेंडेंट इंडस्ट्री से जुड़े सूत्र के मुताबिक साल 1993 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दामिनी' का स्पेशल स्क्रीनिंग को मेकर्स ने 25 जुलाई को शाम 5:30 बजे PVR INOX में रखा जाएगा। यह स्क्रीनिंग राजकुमार संतोषी और सनी देओल की लिगेसी को सेलिब्रेट करने के लिए है। स्क्रीनिंग के बाद एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी से बातचीत भी की जाएगी। दोनों लंबे समय बाद 'बंटवारा 1947' के लिए फिर से साथ आए हैं। इस मूवी की रिलीज के लिए फैन्स भी बेताब हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Ramayana' का ट्रेलर गदगद हुए Atlee, रणबीर-यश के लिए कही ये बात)

'दामिनी' में सनी देओल ने एक वकील की भूमिका निभाई थी। फिल्म में मीनाक्षी शेषाद्री और ऋषि कपूर को भी अहम रोल में देखा गया था। यह अपने टाइम की सुपरहिट मूवी रही थी। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने ही किया था। वहीं दूसरी ओर सनी पाजी की 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस मूवी में शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह सहित कई एक्टर्स को अहम भूमिकाओं में देखा जाएगा। इसके अलावा सनी देओल के पास नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' भी है, जिसमें उन्हें भगवान हनुमान के किरदार में देखा जाएगा।

End of Feed