बॉलीवुड

Batwara 1947: इस दिन रिलीज होगा Sunny Deol की मूवी का धांसू टीजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Batwara 1947 Teaser: सनी देओल की अपकमिंग फिल्म बंटवारा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस मूवी का टीजर जल्द रिलीज होने वाला है।

Image

इस दिन रिलीज होगा सनी देओल की मूवी का धांसू टीजर (pic credit-instagram)

Batwara 1947 Teaser: बॉलीवुड स्टार सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म बॉर्डर 2 इसी साल रिलीज हुई थी। फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया। बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है। अब सनी देओल की अपकमिंग फिल्म बंटवारा 1947 पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस बीच फिल्म बंटवारा 1947 (Batwara 1947) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस मूवी का टीजर जल्द रिलीज होने वाला है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-सनी देओल ने अपने करियर के बुरे दौर से गुजरने के बारे की बात, बोले 'मेरे लायक उस समय...')

sunny deol film

इस दिन रिलीज होगा सनी देओल की मूवी का धांसू टीजर (pic credit-instagram)

कब रिलीज होगा बंटवारा 1947 का टीजर

सनी देओल और राजकुमार संतोषी की मोस्ट अवेटेड फिल्म बंटवारा 1947 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म का टीजर 15 जून 2026 को रिलीज होने वाला है। खास बात यह है कि फिल्म के प्रोड्यूसर और अभिनेता आमिर खान ने टीजर के लिए अपनी आवाज दी है, जिससे फैंस का एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, टीजर में जबरदस्त इमोशन, ड्रामा और देशभक्ति का रंग देखने को मिलेगा। बंटवारा 1947 सनी देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी की सुपरहिट जोड़ी को फिर से साथ ला रही है। इससे पहले दोनों ने घायल, दामिनी और घातक जैसी शानदार फिल्में दी थीं। राजकुमार संतोषी ने पहले ही कहा था कि यह फिल्म उनकी पिछली फिल्मों से भी बड़ी साबित होगी।

ये स्टार्स आएंगे नजर

जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म पहले लाहौर 1947 नाम से बनाई जा रही थी और यह मशहूर नाटक 'जिस लाहौर नई देख्या' पर आधारित है। कहानी भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दौर की अनकही कहानियों को दिखाएगी। फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, अली फजल और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के लिए स्टूडियो में पूरा लाहौर शहर तैयार किया गया है, जहां फिल्म के कई बड़े हिस्सों की शूटिंग हुई है। मेकर्स इस फिल्म को 2026 के सबसे बड़े और चर्चित प्रोजेक्ट्स में से एक मान रहे हैं। मालूम हो कि सनी देओल ने बातों सालों में बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया है। उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। इस लिस्ट में जाट, बॉर्डर 2 और गदर 2 के नाम शामिल है।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article