Sunny Deol ने शुरू की एक्शन ड्रामा Jatt की शूटिंग, जानें कब रिलीज होगी निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी की फिल्म

गदर 2 की सक्सेस के बाद से एक्टर लगातार फिल्में साइन कर रहे हैं। एक्टर ने हाल ही में लाहौर 1947 की शूटिंग पूरी की है। अब एक्टर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी हो गए हैं। एक्टर ने निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी की फिल्म जट की शूटिंग शुरू कर दी है।

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) के सितारे बुलंदियो पर हैं। 'गदर 2' (Gadar 2) की सक्सेस के बाद एक्टर लगातार अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। एक्टर ने हाल ही में निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म 'लाहौर 1947' की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म से प्रीति जिंटा लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। एक बार फिर सनी और प्रीति की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। एक्टर ने लाहौर 1947 के बाद अपनी अपकमिंग फिल्म जट की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

End of Feed