बॉलीवुड

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बीच Malaika ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं- हमेशा कुछ देखने के लिए आगे होता है...

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने ब्रेकअप के बीच क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों अलग हो गए हैं। एक्ट्रेस का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

Malaika and Arjun (credit Pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाया हुआ हैं। एक्ट्रेस अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। पिछले कुछ दिनों में दोनों के ब्रेकअप की सुर्खियों में छाया हुआ है। एक्ट्रेस अर्जुन की बर्थडे पार्टी में भी नहीं नजर आती हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अर्जुन को सोशल मीडिया पर भी जन्मदिन की बधाई नहीं दी थी। इसके बाद से मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की खबरें गरमा गई है। इन सभी अटकलों के बीच मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

मलाइका ने अपने इंस्टग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'हमेशा आगे देखने के लिए कुछ होता है। कुछ के लिए आभारी होना चाहिए, कुछ पर गर्व करना चाहिए, कुछ को थामे रखना चाहिए, कुछ पर विश्वास करना चाहिए, कुछ से प्यार करना चाहिए, कुछ के लिए जीना चाहिए। जीवन में बहुत कुछ है।' इससे पहले भी मलाइका अपने इंस्टाग्राम पर कई क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर चुकी हैं। इन पोस्ट को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि कपल ने अभी तक अपने ब्रेकअप की खबरों को ऑफिशियल नहीं किया है।

अर्जुन की बर्थडे पार्टी में नहीं नजर आईं थी मलाइका

मलाइका अर्जुन के बर्थडे पार्टी में नजर नहीं आई थी। एक्टर की बर्थडे पार्टी में वरुण धवन, संजय कपूर, महीप कपूर, जाह्नवी कपूर समेत कई सितारे नजर आए थे। हालांकि फैंस की निगाहें सिर्फ मलाइका को ढूंढ रही थीं। मलाइका और अर्जुन पिछले 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। साल 2019 में कपल ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आते थे। पिछले एक महीने से दोनों के ब्रेकअप की खबर चर्चा में हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article