नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) बॉलीवुड के वर्स्टाइल एक्टर्स में से एक हैं। एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर अपनी पत्नी आलिया से अलग हो गए थे। दोनों से एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। बाद में बच्चों के खातिर दोनों ने पैचअप कर लिया। इस साल की शुरुआत में नवाजुद्दीन और आलिया ने पैचअप कर लिया और दोनों फिर से साथ रहने लगे। एक्टर इन दिनों अपनी रौतू की रात को लेकर चर्चा में है। ये फिल्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हो चुकी है। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में शादी को लेकर अपनी राय रखी है।
नवाजुद्दीन ने कहा, जिससे प्यार करते हो उससे शादी मत करो। शादी के बाद आपका प्यार खत्म हो जाता है। उन्होंने कहा, मैं बोलना तो चाहता हूं लेकिन पता नहीं गलत लगेगा या नहीं। शादी नहीं करनी चाहिए। जरूरत क्या है शादी करने की। अगर आपको प्यार है तो बिना शादी के भी रह सकता है आदमी। शादी के बाद ना हम एक-दूसरे को फॉर ग्रांटेड लेने लगते हैं। ये तो मेरी प्रॉपर्टी है। इस तरीके का होने लगता है।
नवाजुद्दीन ने दी लोगों को शादी नहीं करने की सलाह
एक्टर ने आगे कहा, अगर आप शादीशुदा नहीं हैं और आप अपनी गर्लफ्रेंड से मिलते हैं ना तो आप बहुत प्यार से मिलते हैं। कही न कही शादी के बाद वो चीजें खत्म होने लगती है। नवाजुद्दीन ने कहा कि मेरे कई दोस्त है जिन्होंने शादी नहीं की। लेकिन वो अपनी जिंदगी में बेहद खुश है। एक्टर ने कहा मुझे लगता है जो लोग शादीशुदा नहीं होते हैं वो बहुत क्रिएटिव होते हैं। मुझे अकेलापन पसंद हैं। वहीं, एक्टर की अगली फिल्म सेक्शन 108 है।
