Gadar 2 और Omg 2 के क्लैश के बीच सनी और अक्षय कुमार ने लगाया एक- दूसरे को गले! जानें वायरल फोटो का सच

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 14, 2023, 03:49 PM IST

सनी देओल और अक्षय कुमार की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में दोनों एक- दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की वायरल हो रही इस फोटो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि दोनों सुपरस्टार एक- दूसरे को फिल्म के लिए बधाई दे रहे हैं।

पिछले हफ्ते 11 अगस्त 20213 को सनी देओल की (Sunny Deol) गदर 2 (Gadar 2) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की ओएमजी 2 (Omg 2) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। एक तरफ जहां गदर 2 में देशभक्ति की कहानी को दिखाया गया है तो ओएमजी 2 में सेक्स एजुकेशन का सोशल मैसेज को दिया गया है। सोशल मीडिया पर अक्षय और सनी के गले लगाने की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में अजय और सनी ट्विनिंग आउफिट में नजर आ रहे हैं।

End of Feed