Sunil Lahri Reviews Ramayana: सुनील लहरी है कहा, 'भक्ति से ज्यादा शक्ति प्रधान है फिल्म...', इन कमियों ने किया निराश

Sunil Lahri Reviews Ramayana: रामानंद सागर की टीवी सीरीज 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभा चुके सुनील लहरी को रणबीर कपूर की 'रामायण' पसंद तो आई लेकिन इन कमियों ने उन्हें निराश भी किया है।

Sunil Lahri Reviews Ramayana: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' रिलीज के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी को देखने के बाद ज्यादातर दर्शकों ने 'रामायण' की तारीफ की है। अब रामानंद सागर की टीवी सीरीज 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए अभिनेता सुनील लहरी ने भी रणबीर कपूर स्टारर को देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फिल्म के शानदार विजुअल्स, सिनेमैटोग्राफी और वीएफएक्स की जमकर तारीफ की लेकिन कहानी के कुछ अहम हिस्सों और डायलॉग्स को लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Maatrubhumi Trailer X Review: सलमान खान की फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स, AI विजुअल्स और VFX पर उठे सवाल)

Sunil Lahri Reviews Ramayana

सुनील लहरी ने किया 'रामायण' का रिव्यू (Pic Credit: Instagram)

सुनील लहरी ने की 'रामायण' के वीएफएक्स की तारीफ

सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' को लेकर अपना रिव्यू दिया। सुनील लहरी के अनुसार इस मूवी का बजट और प्रोडक्शन स्केल बेहद बड़ा है। उन्होंने फिल्म में इस्तेमाल किए गए वीएफएक्स की जमकर तारीफ की। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और तस्वीरें आंखों को सुकून देने वाली हैं। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म में काम करने वाले सभी कलाकारों की परफॉर्मेंस को भी सराहा। सुनील का कहना है कि हर एक्टर ने अपने किरदार को बहुत ही शानदार तरीके से अदा किया है।

'रामायण' की कमियों पर डाला प्रकाश

'रामायण' की तारीफ करने के साथ-साथ सुनील लहरी ने कुछ अहम कमियों की ओर भी ध्यान दिलाया। उनका कहना है कि रामायण जैसी धार्मिक और भावनात्मक कहानी में कुछ खास प्रसंगों को बेहतर तरीके से दिखाया जाना चाहिए था। उन्होंने खास तौर पर परशुराम वाले प्रसंग का जिक्र किया और इसे कमजोर बताया। इसके अलावा अभिनेता को फिल्म में अहिल्या प्रसंग की कमी भी खली। इस वीडियो में सुनील लहरी ने कई चीजों पर प्रकाश भी डाला है। अभिनेता ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, 'यह फिल्म मेरे विचार से शक्ति प्रधान ज्यादा है, भक्ति प्रधान कम है।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले बम धमकी से मचा हड़कंप, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट को भी मिला धमकी भरा ईमेल)

End of Feed