Hera pheri 3 को लेकर सुनील शेट्टी को सता रहा है ये डर, बोले- फिल्म की कहानी कम से कम...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 18, 2023, 03:55 PM IST

हेरा फेरी में राजू, श्याम और बाबूराव का आइकोनिक कैरेक्टर आज भी लोगों को याद है। दर्शक इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच बज बना हुआ है। हेरा फेरी 3 पर सुनील शेट्टी ने बात की है।

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म के आइकोनिक कैरेक्टर श्याम, राजू और बाबूराव के पर्दे पर वापसी का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही हेरा फेरी 3 की स्टार कास्ट की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। हेरा फेरी पॉपुलर फ्रेंचाइजी है और इसके तीसरे पार्ट पर जल्द काम शुरू होने वाला है। फिल्म में सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) ने श्याम का किरदार निभाया था। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में हेरा- फेरी 3 को लेकर बात की है।

suniel shetty

suniel shetty (credit pic: instagram)

उन्होंने कहा, आज से 17 साल पहले हेरा फेरी रिलीज हुई थी। इतने लंबे समय बाद के बाद उसी प्वाइंट से फिल्म की कहानी को दिखाने का कोई मतलब नहीं है। एक एक्टर के तौर पर एक शानदार स्किप्ट थी जिसमें श्याम, राजू और बाबूराव की इमोशनली जर्नी को दिखाया गया था। मैं हेरा फेरी 3 के लिए बहुत ही एक्साइटेड हूं।

End of Feed