बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे (Alanna Panday) ने अपने बॉयफ्रेंड आइवर मैक्रे से शादी कर ली है। इस ग्रैंड पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए थे। शादी के कई अनसीन वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। शादी में शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान भी मौजूद थीं। शाहरुख ने पार्टी में सीक्रेट तरीके से एंट्री ली थी। अब शाहरुख और गौरी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहरुख, गौरी और अलाना की मां डियाना एक साथ एपी ढिल्लों के गाने पर झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर शाहरुख और गौरी के क्यूट वीडियो पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं।
वीडियो में शाहरुख ब्लैक और व्हाइट शर्ट में नजर आ रहे हैं। वहीं अलाना की मां डियाना गोल्डन कलर के आउटफिट में दिखीं और गौरी ने ग्रीन कलर का गाउन का पहना है। तीनों एक -दूसरे का हाथ पकड़ कर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। अनन्या पांडे और बाकी सदस्य बैकग्राउंड में खड़े हुए नजर आ रहे हैं। शाहरुख और गौरी के अलावा अलाना की शादी में भाई अरहान पांडे और करण मेहता ने भी डांस किया था। दोनों ने आई एम द बेस्ट गाने पर परफॉर्म किया था।
शाहरुख और गौरी का डांस वीडियो हुआ वायरल
आई एम द बेस्ट शाहरुख खान की फिल्म येस बॉस का है। अलाना की शादी में शाहरुख और गौरी के साथ आर्यन और सुहाना खान भी पहुंचे थे। सुहाना ने शादी में अपनी मां गौरी खान की साड़ी पहनी थीं। इसकी वजह से सुहाना काफी ट्रोल हुई थी। सुहाना द आर्चीज से फिल्मों में डेब्यू करने वाली है। इस फिल्म को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है।
अलाना ने अपने बॉयफ्रेंड आइवर मैक्रे से 16 मार्च को शादी की थी। अलाना ने अपनी शादी में व्हाइट कलर का लहंगा पहना था। अलाना ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी के कई फोटो और वीडियो शेयर किए थे। अलाना पेशे से मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं।
