बॉलीवुड

Ranbir Kapoor की तू झूठी मैं मक्कार ने 10 वें दिन किया 4 नई फिल्मों से ज्यादा कलेक्शन, कपिल और रानी की फिल्म को चटाई धूल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 18, 2023, 06:43 PM IST

17 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर 4 नई फिल्मों ने दस्तक दी। सबसे ज्यादा चर्चा कपिल शर्मा की ज्विगाटो और रान मुखर्जी की मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे को लेकर थी। लेकिन दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इन चारों फिल्मों से ज्यादा रणबीर कपूर की तू झूठी मैं मक्कार ने कलेक्शन किया।

Image

bollywood film box office collection (credit pic: social media)

इस शुक्रवार यानी 17 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर चार फिल्में एक साथ रिलीज हुई है। चारों फिल्मों में सबसे ज्यादा चर्चा कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की ज्विगाटो (Zwigato) और रानी मुखर्जी की मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे की थी। इन दिनों फिल्मों को लेकर फैंस के बीच जबदरस्त बज बना हुआ था। इसके अलावा कन्नड़ फिल्म कब्जा भी रिलीज हुई जिसे हिंदी भाषा में डब किया गया था। शुभ निकाह भी थिएटर्स में रिलीज के लिए पहुंची। लेकिन आपको ये बात जानकर हैरान होगी कि इन चारों फिल्मों के ओपनिंग अमाउंट से ज्यादा रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार (Tu Jhooti Main Makkar) ने कलेक्शन किया।

रणबीर कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। रानी मुखर्जी की फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे है। इस फिल्म में लोगों को रानी मुखर्जी की एक्टिंग काफी पसंद आई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 1.27 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। दर्शकों को फिल्म का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।

कमाई के मामले में रणबीर की फिल्म सब पर पड़ी भारी

मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलेगा। इसके अलावा कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो रिलीद हुई थी। ज्विगाटो को नंदिता दास ने डायरेक्ट किया है। फैंस कपिल शर्मा की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 40 से 50 लाख की ओपनिंग मिली।

किच्छा सुदीप, उपेंद्र स्टारर कब्जा पैन इंडिया फिल्म है। हिंदी बेल्ट में फिल्म ने 40 से 50 लाख की कमाई की है। वहीं, रणबीर कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार ने शुक्रवार को 3.50 करोड़ का बिजनेस किया। इसका सीध मतलब है कि सभी नई फिल्मों के फर्स्ट डे कलेक्शन का टोटल करे तो भी रणबीर की फिल्म से ज्यादा बिजनेस किया है। रणबीर और श्रद्धा की फिल्म ने 9 दिन में 92 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article