'हेरा फेरी 3' में कार्तिक आर्यन द्वारा अक्षय कुमार को रिप्लेस करने की खबरों पर Suniel Shetty का बड़ा खुलासा, बोले 'उन्हें ये मूवी मिली...'

Suniel Shetty on Kartik Replace Akshay In Hera Pheri 3: कई महीनों पहले ऐसी खबरें सामने आई थी कि कार्तिक आर्यन फिल्म 'हेरा फेरी 3' में अक्षय कुमार को रिप्लेस करने जा रहे हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान इन अफवाहों पर सुनील शेट्टी ने रिएक्शन देते हुए सच बताया है।

Suniel Shetty on Kartik Replace Akshay In Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी' फ्रेंचाइजी बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय सीरीज रही है। अब इस मूवी के तीसरे पार्ट को बड़े परदे पर देखने के लिए हरकोई बेताब है। कई महीनों पहले ऐसी भी खबरें सामने आई थीं कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने रिप्लेस कर दिया है। इस खबर ने अक्षय कुमार के फैन्स को भी हैरान कर दिया है। अक्षय कुमार को रिप्लेस करने की खबरों पर अब 'हेरा फेरी' फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने बड़ा रिएक्शन दिया है।

Suniel Shetty on Kartik Replace Akshay In Hera Pheri 3

सुनील शेट्टी ने बॉम्बे टाइम्स को बताया, 'अच्छी बात यह है कि हमें फिल्म की शूटिंग करते समय कभी ऐसा नहीं लगा कि इस फिल्म को 25 साल हो गए हैं। बात सिर्फ इतनी सी है कि हमारे लुक्स बदल गए हैं। हमारे गेट-अप अलग हैं बाकी चीजें और हम वही हैं। निर्माता से लेकर निर्देशक तक हर कोई एक जैसा है। हम ओम पुरी को याद करते हैं। 'हेरा फेरी' के अहम किरदारों में से वो एक रहे थे।' इस दौरान जब सुनील शेट्टी से कार्तिक आर्यन द्वारा अक्षय कुमार को फिल्म 'हेरा फेरी 3' में रिप्लेस करने की खबरों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'यह बातें कहां से आई हैं और वो कभी भी किसी को रिप्लेस नही कर रहे थे।'

End of Feed